{"_id":"668829d6ca824749d80439fa","slug":"the-cut-off-for-ba-went-up-to-50-percent-and-for-bsc-life-science-up-to-62-percent-sonipat-news-c-197-1-snp1002-120768-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बीए की 50 तो बीएससी लाइफ साइंस की 62 फीसदी तक गई कट ऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बीए की 50 तो बीएससी लाइफ साइंस की 62 फीसदी तक गई कट ऑफ
Fri, 05 Jul 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में जारी की गई पहली कट ऑफ में अपना नाम देखती छात्राएं। स्र
सोनीपत। महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए उत्साहित विद्यार्थियों को पहली फाइनल कट ऑफ के लिए शुक्रवार को दिन भर इंतजार करना पड़ा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने शाम को फाइनल कट ऑफ जारी की। इसके बाद ही विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की बात करें तो यहां फाइनल कट ऑफ में बीए की कट 50 फीसदी तो बीएससी लाइफ साइंस की कट ऑफ 62 फीसदी तक रही। जिले के अन्य महाविद्यालयों में भी सभी पाठ्यक्रम की कट ऑफ 50 से 70 फीसदी के आसपास रही। पहली कट ऑफ में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 9 जुलाई तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
जिले के महाविद्यालयों में इस बार नई शिक्षा नीति के तहत दाखिला प्रक्रिया चलनी है। 30 जून को पूरी हुई आवेदन प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को यूजी (स्नातक) कक्षाओं में दाखिले के लिए पहली फाइनल कट ऑफ जारी की गई। इससे पहले वीरवार को प्रोविजनल कट ऑफ जारी की जानी थी, लेकिन विद्यार्थी दिन भर इंतजार करते रहे थे। हालांकि शुक्रवार सुबह प्रोविजनल लिस्ट मिली थी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दोपहर तक सभी कॉलेजों के लॉगिन पर फाइनल कट ऑफ भेजी और जांच करने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार का संशोधन होने पर उसे जारी करने से पहले ठीक किया जा सके। महाविद्यालयों की तरफ से जांच के बाद लिस्ट दुरुस्त मिलने पर ही फाइनल कट ऑफ शाम को जारी की गई। विद्यार्थियों को दिन भर पहली कट ऑफ के लंबा इंतजार करना पड़ा।
टीकाराम कन्या महाविद्यालय की पहली सूची में 173 छात्राएं शामिल
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में जारी की गई पहली कट ऑफ में 173 छात्राओं का नाम शामिल किया गया। प्राचार्य डॉ. संतोष राठी ने बताया कि पहली कट ऑफ में बीए की अधिकतम कट ऑफ 97 फीसदी, बीए मेजर अंग्रेजी 94, बीकॉम पास 94, बीकॉम ऑनर्स 94.6, बीएससी स्पोर्ट्स 99 फीसदी व बीएससी नॉन मेडिकल 88 फीसदी तक गई।
विज्ञापन
महाविद्यालयों में जारी न्यूनतम मेरिट लिस्ट
हिंदू महाविद्यालय
पाठ्यक्रम कट ऑफ (न्यूनतम)
बीए 61.4
बीकॉम (एडिड) 66.8
बीकॉम (सेल्फ फाइनेंस) 54.8
बीबीए 66.2
बीएससी फिजिकल साइंसेज 55.4
बीएससी लाइफ साइंसेज 58.2
--
जीवीएम कन्या महाविद्यालय
बीए 50.4
बीए ऑनर्स (भूगोल) 64.8
बीबीए 65.6
बीकॉम 59.8
बीकॉम ऑनर्स 70.6
बीसीए 63.4
बीएससी होम साइंस 59.8
बीएससी बायोटेक 64.4
बीएससी लाइफ साइंसेंज 62.8
बीएससी फिजिकल साइंसेज 54.05
--
राजकीय महिला महाविद्यालय, गोहाना
बीए 48.6
बीकॉम 62.6
बीबीए 60.6
बीएससी लाइफ साइंस 58.2
बीएससी फिजिकल साइंस 63.6
--
राजकीय महाविद्यालय, बड़ौता
बीए 44.0
बीएससी फिजिकल साइंस 50.60
बीकॉम 55.0
बीसीए 60.8
--
राजकीय महाविद्यालय, बरोदा
बीए 44.6
राजकीय महाविद्यालय, भैंसवाल कलां
बीए 62
--
वर्जन
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार शाम को पहली फाइनल कट ऑफ जारी कर दी है। इसमें शामिल विद्यार्थियों को अपना दाखिला सुनिश्चित करवाने के लिए 9 जुलाई तक फीस जमा करवाने का समय दिया गया है। कॉलेज में छात्राओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। छात्राओं को फीस जमा करवाने या दाखिले को लेकर किसी प्रकार की परेशानी आती है तो उसका समाधान किया जाएगा।
डॉ. मंजुला स्पाह, प्राचार्य, जीवीएम कन्या महाविद्यालय