{"_id":"686ecc90e6bcf8a26a05b1de","slug":"the-cooperative-minister-announced-to-give-21-lakh-rupees-to-the-gaushala-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139123-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सहकारिता मंत्री ने गोशाला को 21 लाख देने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सहकारिता मंत्री ने गोशाला को 21 लाख देने की घोषणा की
Thu, 10 Jul 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11: सोनीपत के गोहाना स्थितत जींद रोड बाईपास पर श्री कृष्ण आदर्श गोशाला का शिलान्यास करते
गोहाना। सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बुधवार को जींद रोड बाईपास पर श्रीकृष्ण आदर्श गोशाला का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में गो माता की सेवा के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। गाय हमारी मां है। उसकी सेवा करना हम सबका फर्ज है।
उन्होंने बचपन से ही घर में देखा है कि सबसे पहले गोमाता की रोटी निकलती थी। आज भी उनके अंदर वहीं संस्कार है। यही कारण है कि मैं गो सेवा के लिए हर समय आगे रहता हूं। उन्होंने गोशाला निर्माण के लिए मंत्री कोटे से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
सहकारिता मंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि गोसेवा के लिए आगे आएं तभी गाय सड़कों के बजाय घर और गोशालाओं में निवास करेंगी। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि अगर हम अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ देखना चाहते हैं तो प्राकृतिक खेती को अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा, श्रीकृष्ण आदर्श गोशाला देवीनगर के प्रधान घनश्याम तायल, श्री गोपाल कृष्ण गोशाला जींद रोड के प्रधान सतीश गोयल, रामधन भारतीय, रामधारी जिंदल, सुनील मेहता, इंद्रजीत विरमानी, संजय मेहंदीरत्ता, सुरेंद्र गर्ग, श्यामलाल आढ़ती, पार्षद सुरेंद्र व सोनू उपस्थित रहे।