फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The city squares will be illuminated with colorful lights on Diwali.

Sonipat News: दीपावली पर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे शहर के चौक-चौराहे

Sat, 04 Oct 2025 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The city squares will be illuminated with colorful lights on Diwali.
46. सोनीपत स्टैंड चौक जहां नगर निगम लगाएगा दीपावली पर लड़ियां। संवाद - फोटो : mathura
रोहतक। नगर निगम की ओर से दीपावली पर शहर के चौक व चौराहों को लड़ियों से सजाया जाएगा। इसके लिए 12 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। साथ में संत व महात्माओं की प्रतिमाओं और प्रमुख बाजारों को भी सजाया जाएगा। इसके लिए शहर के 24 स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में शहर में उत्साह का माहौल है। बाजारों में ग्राहक उमड़ रहे हैं। दशहरे के बाद अब 10 अक्तूबर को करवाचौथ का त्योहार है। इसके बाद धनतेरस व दीपावली है। ऐसे में निगम ने दीपावली पर शहर को रोशन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 12 लाख रुपये का टेंडर जल्द जारी होगा। एक सप्ताह में चयनित कंपनी को लड़ियां लगाने का ठेका दिया जाएगा।
विज्ञापन

----
यहां लगेंगी एलईडी लड़ियां
पुराना बस स्टैंड के निकट महर्षि वाल्मीकि चौक, गोहाना अड्डा के निकट स्थित लाला लाजपत राय चौक, छोटूराम चौक, रोटरी चौक, कैनाल रेस्ट हाउस चौक, आंबेडकर चौक, भारत माता चौक, चौ. रणबीर हुड्डा की प्रतिमा के पास, श्रीराम शर्मा की प्रतिमा के पास, सोनीपत स्टैंड चौक, सेट श्रीकिशनदास की प्रतिमा के पास, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास, कोर्ट चौक, सैन भगत चौक, डी पार्क, पावर हाउस चौक, सेक्टर-14 चौक, दिल्ली बाईपास चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, नगर निगम कार्यालय, रंगशाला को रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
शहर की मार्केट में भी होगी सजावट
नगर निगम की ओर से दीपावली के अवसर पर शहर की मार्केट में भी सजावट की जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से फिलहाल किला रोड, रेलवे रोड व माॅडल टाउन मार्केट में सजावटी लड़ियां लगाई जाएंगी।
----
दीपावली पर शहर के चौक-चौराहों व संत महापुरुषों की प्रतिमाओं को बिरंगी लाइटों से जगमग किया जाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई हैं। अब इसका टेंडर अलाॅट जल्द जारी होगा। नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने का प्रयास है।
- सत्यव्रत, एसडीओ, नगर निगम
----------------
हम अपने त्योहारों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में नगर निगम की ओर से शहर के चौक-चौराहों व संत-महापुरुषों की प्रतिमाओं की सजावट का कार्य किया जाना सराहनीय है। इससे लोगों में सकारात्मक संदेश जाएगा।

- गुलशन निझावन, प्रधान पालिका बाजार
--------------
दीपावली पर जब शहर में रंग-बिरंगी लाइटों से रौनक होती है तब ग्राहक भी बाहर निकलता है और खरीदारी करता है। इससे शहर के बाजारों में भी ग्राहक अधिक आएंगे और कारोबार बढ़ेगा। निगम का यह सराहनीय कार्य है।
- वीरेंद्र राठी, प्रधान, दुर्गा काॅलोनी ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed