फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Chitane Mata met her sister Mahakali.

Sonipat News: चिटाने वाली माता का बहन महाकाली से हुआ मिलन

Thu, 26 Mar 2026 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The Chitane Mata met her sister Mahakali.
मंदिर में आरती करते समिति सदस्य व श्रद्धालु। संवाद - फोटो : shrinagar news
सोनीपत। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को मां कालरात्रि की आराधना की गई। सुबह चिटाने वाली माता अपनी बहन कामी रोड स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री चंडी मां महाकाली मंदिर में मां महाकाली से मिलने पहुंचीं। दोनों माताओं के अनूठे मिलन के बाद कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में दो दिवसीय सप्तमी का मेला लगाया गया। सुबह 5 बजे आरती की गई।
विज्ञापन


मेले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मद्रास व मुंबई से श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर मेला स्थल पर श्रद्धालुओं व बच्चों की भीड़ रही। रात को माता रानी की महाआरती की गई। इससे पहले श्रद्धालु सुबह माता रानी को बड़ा बाजार स्थित मंदिर से रामलीला मैदान लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

पंडित अमित शौनक ने बताया कि छठ की कढ़ाई करने के बाद रामलीला मैदान में सप्तमी का मेला लगाया जाता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। वीरवार सुबह 10 बजे माता रानी रामलीला ग्राउंड से रथ पर सवार होकर मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। माता रानी के भवन में विराजमान होने के बाद मेला संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धपीठ प्राचीन श्री चंडी मां महाकाली मंदिर में 26 मार्च को सुबह 11 बजे मां काली की अष्टमी की कढ़ाई मंदिर प्रांगण में होगी। इस दौरान प्रधान सेवक देवेंद्र कुच्छल, प्रधान महेश गोयल, श्रीभगवान सिंगला, तरुण गोयल, अशोक गोयल, विपिन कुच्छल, नरेंद्र सिंह राठौड़, अंकुश, विक्रांत मंगला, सचिन कुच्छल, नरेश शर्मा, सतीश, राजेंद्र टानु, दीपक गुप्ता, रूपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed