फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Chief Minister reached Gupti Sagar Dham and took blessings from Gupti Sagar Maharaj

Sonipat News: मुख्यमंत्री ने गुप्ति सागर धाम पहुंच गुप्ति सागर महाराज से लिया आशीर्वाद

Sat, 04 Jan 2025 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister reached Gupti Sagar Dham and took blessings from Gupti Sagar Maharaj
फोटो 32- सोनीपत के गन्नौर में गुप्ति सागर महाराज से आशीर्वाद लेते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
गन्नौर। चंडीगढ़ जाते समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जीटी रोड स्थित गुप्ति सागर धाम में पहुंच कर गुप्ति सागर महाराज से भेंट की। मुख्यमंत्री ने गुप्ती सागर महाराज का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संतों का जन्म मानव कल्याण के लिए होता है। संतों की वाणी कभी पुरानी नहीं होती। उनका उपदेश संपूर्ण जाति के लिए होता है। संतों की वाणी पर चलकर ही देश और समाज में शांति कायम हो सकती है।
विज्ञापन

करनाल तक जाएगी रैपिड मेट्रो
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में तीव्र गति से निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। मंडी में निर्माण कर रही निर्माण एजेंसी से इस संबंध में समीक्षा भी की जाएगी। रैपिड मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना पर जल्द काम शुरू होगा। रैपिड मेट्रो करनाल तक जाएगी। इससे जीटी रोड पर ट्रैफिक का दवाब कम होगा और क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। गन्नौर में कालेज के भवन के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि वह जल्द ही गन्नौर में आएंगे, जिसके बाद सभी मांगो पर सुनवाई कर उनका हल निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी काम गति से चलेंगे। विधायकों व अधिकारियों की जनता के कामों के प्रति जवाबदेही है। सोनीपत में दस वर्षों में काफी हाईवे व बाईपास निकले हैं। प्रधानमंत्री का विजन है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। इस दौरान गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान व खरखौदा विधायक पवन खरखौदा ने मुख्यमंत्री को पटका व पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर एसीपी मलकीत सिंह, खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा, जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, जिला महामंत्री निशांत छौक्कर, दिनेश स्वामी मौजूद रहे।


नहीं बढ़ाए यूरिया और डीएपी के दाम

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नववर्ष पर प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में कैबिनेट की बैठक में यूरिया व डीएपी के दाम को नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस ने कभी किसानों की चिंता नही की। कांग्रेस शासनकाल में खाद व यूरिया के दाम दोगुना बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed