फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The chance to get discount on house tax is over, now you will have to pay 18% interest

Sonipat News: गृहकर पर छूट का मौका खत्म, अब देना होगा 18 फीसदी ब्याज

Fri, 01 Aug 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 01 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The chance to get discount on house tax is over, now you will have to pay 18% interest
सोनीपत नगर निगम कार्यालय में नागरिक सुविधा केंद्र में गृहकर जमा कर रहे कर्मचारियों की जांच करने - फोटो : samvad
प्रॉपर्टी मालिकों की सुविधा के चलते खुला निगम कार्यालय, अंतिम दिन 606 लोगों ने 66 लाख जमा कराए
विज्ञापन

फोटो 38: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में नागरिक सुविधा केंद्र में गृहकर जमा कर रहे कर्मचारियों की जांच करने पहुंचे उप निगम आयुक्त हरदीप सिंह, साथ में मौजूद क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ। स्रोत: नगर निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहीद उधम सिंह के सहादत दिवस पर राजपत्रित अवकाश के बाद प्रॉपर्टी मालिकों की सुविधा के चलते नगर निगम कार्यालय खोला गया। निगम क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी मालिकों के पास चालू वित्त वर्ष के गृहकर पर 10 फीसदी छूट पाने का मौका दिया गया था। छूट के अंतिम दिन 606 प्रॉपर्टी मालिकों ने गृहकर जमा कराया। नगर निगम ने 66 लाख रुपये टैक्स जुटाए।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में 1.70 लाख प्रॉपर्टी हैं। इन प्रॉपर्टी से निगम प्रशासन गृहकर वसूलता है। नगर निगम कार्यालय में अब तक प्रॉपर्टी मालिकों ने 7.60 करोड़ रुपये गृहकर जमा किया है। चालू वित्त वर्ष में गृहकर पर 10 फीसदी छूट पाने के लिए अंतिम दिन 606 लोगों ने गृहकर जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

295 लोगों ने नकद, 307 ने ऑनलाइन, तीन ने चेक और एक ने ड्राफ्ट के जरिये गृहकर जमा किया। निगम ने 500 डिफॉल्टर प्रॉपर्टी धारक चिह्नित किए हैं जिन्होंने वर्षों से गृहकर नहीं भरा है। निगम उनसे 18 प्रतिशत ब्याज के साथ टैक्स वसूलेगा। उनको जल्द नोटिस भेजे जाएंगे।


---



विभाग की ओर से गृहकर भरने पर छूट दी जा रही थी। छूट की अवधि खत्म हो गई है। जिन लोगाें ने गृहकर नहीं जमा किया है अब उनसे 18 फीसदी ब्याज के साथ गृहकर वसूला जाएगा। -राजेंद्र चुघ, क्षेत्रीय कर अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed