फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The chain snatched from the officer's wife in the Defense Department out on a walk

सैर पर निकली रक्षा विभाग में अधिकारी की पत्नी से चेन झपटी

Fri, 10 Jun 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The chain snatched from the officer's wife in the Defense Department out on a walk
रेलवे रोड पर सैर करने के लिए निकलीं रक्षा विभाग के अधिकारी की पत्नी की सोने की चेन झपटकर बाइक सवार फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मयूर विहार निवासी संदीप कुमार लाकड़ा रक्षा विभाग में अधिकारी (एसएमए) हैं। उनकी पत्नी सुनीता देवी बुधवार शाम को करीब सात बजे सैर करने निकली थीं। उनके साथ मयूर विहार की ही रहने वाली पिंकी मलिक भी थीं। वह सैर करते हुए रेलवे रोड पर रेलवे फाटक के पास पहुंच गईं। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक उनके पास आए। उन्होंने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने सुनीता के पास आते ही उनके गले से सोने की चेन झपट ली। हड़बड़ाहट में सुनीता देवी बाइक का नंबर नहीं देख सकी। चेन झपटकर भागते देखकर उनकी साथी पिंकी मलिक ने शोर मचाया तो राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने काफी देर तक बाइक की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लग सका। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed