फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The car was robbed by showing a pistol to the cattle feed vendor at Murthal Dhaba

मुरथल ढाबे पर पशु आहार विक्रेता को पिस्तौल दिखाकर कार लूटी

Sun, 17 Oct 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
The car was robbed by showing a pistol to the cattle feed vendor at Murthal Dhaba
मुरथल। मुरथल में पराठे खाने आए युवक को पिस्तौल दिखाकर बदमाश उसकी कार लूट ले गए। पीड़ित पराठे खाने के बाद ठेके पर बीयर की बोतल लेकर लौट रहा था। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गन्नौर के गांधी नगर निवासी सुमित पहल ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह पशु आहार के विक्रेता है। वह शुक्रवार रात को पराठे खाने मुरथल में आया था। रात में साढ़े 12 बजे वह जीटी रोड पर था। उसने अपनी स्विफ्ट कार जीटी रोड के किनारे लगाई और गरम-धरम ढाबे के सामने पेट्रोल पंप के पास स्थित शराब के ठेके से बीयर लेने चला गया। वह लौटा तो उसकी कार के पास दो युवक खड़े थे। उसका तीसरा साथी बुलेट बाइक को स्टार्ट किए खड़ा था। सुमित ने बताया कि कार के पास पहुंचते ही दोनों युवक उसके पास आए। उनमें से एक ने कनपटी से पिस्तौल सटा दी और गोली मारने की धमकी दी। इसी दौरान उसके साथी ने हाथ से कार की चाबी छीन ली। वह दोनों कार लेकर भाग गए। उनका तीसरा साथी बुलेट लेकर उनके पीछे चला गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शनिवार को पीड़ित के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed