फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The car of the family that went to visit Nainital fell into the ditch, mother and daughter died

नैनीताल घूमने गए परिवार की कार खाई में गिरी, मां और बेटी की मौत

Sun, 29 May 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The car of the family that went to visit Nainital fell into the ditch, mother and daughter died
सोनीपत। जीवन नगर से तीन दिन पहले हंसी खुशी कार में सवार होकर नैनीताल घूमने गया तिलक राज का परिवार लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। उनकी कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जहां तिलक राज की पत्नी और बेटी की मौत हो गई, वहीं तिलक राज सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को नैनीताल के ही एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

जीवन नगर निवासी तिलक राज अपनी पत्नी रिया (42), बड़ी बेटी डिंपल (19), छोटी बेटी काम्या (13) व साले के बेटे कार्तिक को साथ लेकर अपनी कार से 26 मई को नैनीताल घूमने निकला था। 10 दिन पहले अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मनाकर पत्नी व बेटियों के साथ नैनीताल घूमने निकले तिलक राज का परिवार हादसे का शिकार हो गया। नैनीताल से लौटते समय कालाढूंगी से छह किलोमीटर पहले कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार रिया व बेटी डिंपल की मौत हो गई, जबकि तिलक राज, बेटी काम्या और साले का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को नैनीताल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। तिलक राज की ट्रक यूनियन के पास कबाड़ी की दुकान है। तिलक राज ने 18 मई को अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मनाई थी। उसके बाद खुशी मनाने के लिए नैनीताल जाने का कार्यक्रम बना लिया। इसी के चलते परिवार तीन दिन पहले तड़के चार बजे नैनीताल के लिए निकला था। तिलक राज की पत्नी रिया घरेलू महिला थी। वहीं बेटी डिंपल फिलहाल सीए का कोर्स कर रही थी। उनकी छोटी बेटी काम्या छठी कक्षा की छात्रा है। हादसे से परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed