{"_id":"612001ff8ebc3e7a094a70dc","slug":"the-bullying-of-the-corporation-workers-in-front-of-the-cleaning-inspector-sonipat-news-rtk621503280","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई निरीक्षक के सामने निगमकर्मियों की दबंगई...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई निरीक्षक के सामने निगमकर्मियों की दबंगई...
विज्ञापन
देवीलाल चौक पर पलटाई गई रेहड़ी के बाद सड़क पर पड़े केले उठाता रेहड़ी संचालक। संवाद
- फोटो : Sonipat
शहर के देवीलाल चौक के पास शुक्रवार को सफाई निरीक्षक के साथ निगमकर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। इस दौरान सड़क से रेहड़ी हटवाने की बजाय गाड़ी से उतरकर कर्मचारियों ने केले से भरी रेहड़ी को ही पलटा दिया। ऐसे में रेहड़ी संचालक को काफी नुकसान हुआ। ऐसे में आसपास खड़े रेहड़ी संचालकों व दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई पर रोष जताया।
नगर निगम की टीम वीरवार को अतिक्रमण हटवाने के लिए सफाई निरीक्षक उमेश कुमार के नेतृत्व में शहर में निकली थी। नगर निगम की टीम शुक्रवार दोपहर बाद देवीलाल चौक के पास पहुंची तो वहां एक व्यक्ति केले की रेहड़ी को सड़क पर खड़ी कर रखी थी। लोगों का आरोप है कि निगम कर्मियों ने गाड़ी से उतरकर रेहड़ी संचालक के साथ बहस करना शुरू कर दिया। इसके बाद सफाई निरीक्षक उमेश कुमार के मौके पर पहुंचने से पहले ही निगम कर्मियों ने रेहड़ी को पलटा दिया। ऐसे में वहां खड़े रेहड़ी संचालकों व आसपास के दुकानदारों ने रोष जताया। इसके बाद निगम कर्मचारी वहां से निकल गए।
वर्जन
देवीलाल चौक पर एक व्यक्ति सड़क पर रेहड़ी लेकर खड़ा था। ऐसे में वहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। इस दौरान व्यक्ति को रेहड़ी हटाने के कहा तो वह कर्मचारियों के साथ बदतमीजी करने लगा था।
विज्ञापन
- उमेश कुमार, सफाई निरीक्षक नगर निगम
वर्जन
निगम की टीम द्वारा केले से भरी रेहड़ी पलटाने का मामला संज्ञान में आया है। इसको लेकर सफाई निरीक्षक से पूछताछ की जाएगी।
- सुभाष चंद्र, संयुक्त आयुक्त नगर निगम