फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The brother-in-law came outside the house and fired several shots, carried out a fatal attack.

Sonipat News: साढू ने मकान के बाहर आकर किए कई फायर, जानलेवा हमला किया

Wed, 20 Nov 2024 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
The brother-in-law came outside the house and fired several shots, carried out a fatal attack.
फोटो :21: सोनीपत के सेक्टर-23 में गोली चलाने के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस टीम। संवाद
सेक्टर-23 में युवक ने साढू पर उनके मकान के बाहर आकर कई हवाई फायर करने व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव सलीमसर माजरा निवासी संदीप ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह पत्नी सुनीता व बच्चों के साथ सेक्टर-23 में किराये पर रहते हैं। उनकी साली अंजू गांव कुमासपुर निवासी आजाद सिंह के साथ शादीशुदा हैं। उनकी साली व साढू में आपसी मतभेद चल रहा है। उनकी साली सोमवार को दिन में मिलने के लिए उनके मकान पर आई थी। उसके बाद वह लौट गई। देर शाम उसके साढू आजाद सिंह स्कॉर्पियो लेकर उनके मकान के बाहर आए। वह अपने हाथ में हथियार लिए हुए था। उसने आने के बाद उनके मकान के बाहर कई हवाई फायर किए। जब उन्होंने छत पर जाकर देखा तो आजाद सिंह ने उन्हें मारने के लिए उनकी तरफ सीधा फायर कर दिया। गोलियां मकान के शीशे में जाकर लगी। इसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर भाग गया। संदीप का आरोप है कि बाद में उसके साढू ने उनके पास कॉल की और धमकी दी कि तू मेरी पत्नी व लड़की को रखेगा तो तुझे जान से मार दूंगा।
विज्ञापन

पत्नी ने कॉल कर पुलिस बुलाई, दर्ज कराया मुकदमा
पीडि़त संदीप की पत्नी सुनीता ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-23 में मकान के बाहर फायर करने व जानलेवा हमला करने की शिकायत मिली थी। मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

- एसआई देवेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, थाना सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed