{"_id":"6104577c8ebc3e36084d79c5","slug":"the-brother-in-law-attaced-with-knife-and-killed-sonipat-news-rtk6194776138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में देवर ने चाकू से हमलाकर की भाभी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में देवर ने चाकू से हमलाकर की भाभी की हत्या
विज्ञापन
किरण का फाइल फोटो।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादशाही रोड पर गांव पांची गुजरान के पास युवक ने अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। हमलावर युवक माता-पिता से बड़े भाई को परिवार से अलग करने की मांग कर रहा था। वहीं उसके माता-पिता सबसे छोटे बेटे की शादी करने के बाद तीनों भाइयों को अलग करने की बात कह रहे थे। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।
यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव दादो निवासी खजान सिंह का परिवार करीब छह साल से बादशाही रोड पर स्थित बाग को पट्टे पर लेकर यहीं पर रहकर गुजर-बसर करता था। उसके पास तीन बेटे जिसमें बड़ा किशन, उससे छोटा धर्मेंद्र व सबसे छोटा जितेंद्र है। खजान सिंह ने अपने बड़े बेटे किशन की शादी यूपी के सिकंदराबाद की किरण (20) के साथ की थी। वहीं बीच वाले बेटे धर्मेंद्र की शादी चार माह पहले ही की थी। आरोप है कि धर्मेंद्र की शादी के बाद से ही परिवार में अनबन रहने लगी। धर्मेंद्र अपने माता-पिता पर बड़े भाई किशन को उसके परिवार सहित अलग करने की मांग कर रहा था। बताया गया है कि खजान सिंह तीनों बेटों की शादी के बाद ही उसे अलग करने की बात कहता था। इसे लेकर अक्सर परिवार में कलह रहती थी। शुक्रवार शाम को किरण अपने छोटे देवर
जितेंद्र के साथ बाग के बाहर रेहड़ी पर खड़ी थी। इसी बीच उसका बीच वाला देवर धर्मेंद्र आया और उसने छोटे भाई को बहाने से रेहड़ी के पास से बाग में भेज दिया। जब वह कुछ दूर गया तो धर्मेंद्र ने किरण पर चाकू से वार कर दिए। उसने तीन वार किरण के हाथों व तीन पेट और छाती पर कर दिए। उसे लहूलुहान कर आरोपी फरार हो गया। जिस पर जितेंद्र ने अपनी भाभी को अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद डीएसपी जोगेंद्र राठी व गन्नौर थाना प्रभारी वजीर सिंह रेढू मौके पर पहुंचे और जांच के बाद जितेंद्र के बयान पर उसके बड़े भाई धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही पत्नी को लेकर गया था धर्मेंद्र, भाई को बहाने से दूर भेजा
परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही धर्मेंद्र अपनी पत्नी को लेकर घर से चला गया है। शक है कि वह उसे मायके में छोड़कर आया था। वह शुक्रवार शाम को वापस आया था। उसने आते ही छोटे भाई जितेंद्र को बहाने से उसफ् मोबाइल पर फोन आने की बात कहकर दूर भेज दिया और अचानक किरण पर चाकू से वार कर दिए।
बाइक लेकर भागने लगा तो जितेंद्र ने छीनी चाबी
परिजनों के अनुसार किरण पर चाकू से कई वार करने के बाद जब आरोपी वहां से बाइक लेकर भागने लगा तो जितेंद्र ने उसे पकडने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे पीछे रहने की धमकी देने लगा। इस दौरान जितेंद्र ने बाइक की चाबी निकाल ली। जिसके बाद आरोपी घटनास्थल से पैदल ही भाग गया।
वर्जन
बड़े भाई को परिवार से अलग करने को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में युवक ने अपनी भाभी की चाकू से वार कर हत्या कर दी है। विवाहिता के छोटे देवर के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-वजीर सिंह, थाना प्रभारी, गन्नौर।