{"_id":"67d091a5615c9c23410c6c85","slug":"the-boxer-who-returned-from-greece-after-winning-gold-was-welcomed-sonipat-news-c-197-1-snp1002-133560-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रीस से सोना जीतकर लौटी मुक्केबाज का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रीस से सोना जीतकर लौटी मुक्केबाज का किया स्वागत
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के खेवड़ा में पदक जीतकर लौटी मुक्केबाज शिवम अहलावत ट्रॉफी दिखाते हुए। स्रोत : ख
- फोटो : 1
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में अपने मुक्के का दम पर स्वर्ण पदक जीत देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी शिवम अहलावत का अकादमी में पहुंचने पर स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 28 फरवरी से 01 मार्च तक ग्रीस में आयोजित की गई थी। इसमें शिवम ने शानदार प्रदर्शन करते चार मुकाबलों में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के साथ ही शिवम का विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है।
हरियाणा के झज्जर जिले की निवासी वुशू खिलाड़ी शिवम अहलावत सोनीपत के मेरठ रोड स्थित खेवड़ा के महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षक सुधीर के नेतृत्व में अभ्यास करती हैं। प्रशिक्षक ने बताया कि शिवम ने अपने शानदार खेल से देश व प्रदेश का नाम रोशन करते हुए महिलाओं का सिर ऊंचा किया है। उन्होंने बताया कि शिवम अहलावत पहले भी अखिल भारतीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता और अखिल भारतीय सीनियर राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।
कोच सुधीर ने बताया कि शिवम उनके पास वर्ष 2016 से ही खेल का अभ्यास कर रही है। वह रोजाना सुबह व शाम को तीन-तीन घंटे अभ्यास कर पसीना बहाती है। शिवम अहलावत ने सीनियर के 51-55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। पदक विजेता शिवम अहलावत ने बताया कि उनका लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए सोना जीता है। इसके लिए वह निरंतर कड़ा अभ्यास कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक सुधीर ने विजेता को जीत की बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।