{"_id":"6776e9c3d59afccf420bde7d","slug":"the-boundary-wall-of-the-mini-secretariat-is-damaged-and-the-cctv-cameras-at-the-railway-station-do-not-work-sonipat-news-c-197-1-snp1001-130227-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लघु सचिवालय की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त तो रेलवे स्टेशन पर काम नहीं करते सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लघु सचिवालय की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त तो रेलवे स्टेशन पर काम नहीं करते सीसीटीवी
Fri, 03 Jan 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। एनसीआर क्षेत्र होने के बावजूद जिले का लघु सचिवालय व रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह सवाल दोनों स्थानों पर बम निरोधक दस्ता टीम की ओर से की गई सुरक्षा के मद्देनजर जांच पड़ताल में उठाए गए हैं। लघु सचिवालय की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त मिली तो रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी ही काम नहीं करते। जांच टीम का नेतृत्व सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (एसएसओ) डॉ. दिनेश कुमार दलाल व पुलिस टीम ने किया।
वीरवार को जांच टीम ने लघु सचिवालय में चहारदीवारी व मुख्य गेट के साथ ही अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। एसएसओ डॉ. दिनेश कुमार दलाल व उनकी टीम लघु सचिवालय में पहुंची थी। उनके साथ कोर्ट काम्पलेक्स चौकी प्रभारी मुकेश कुमार भी थे। टीम ने लघु सचिवालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान बाउंड्रीवाल (चहारदीवारी) के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई। साथ ही टीम जब लघु सचिवालय के गेट पर पहुंची तो वहां पर सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध नहीं था। आगंतुक का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया जा रहा था। कोई भी बेरोकटोक अंदर आ-जा रहा था। इसे लेकर बेहतर पहल करने पर चर्चा की गई। सुरक्षा के सभी प्रबंध पुख्ता रखने पर चर्चा की। साथ ही सीसीटीवी की जांच की गई। वह सभी सही मिले।
लघु सचिवालय में रोजाना आते हैं हजारों लोग
सोनीपत लघु सचिवालय में ज्यादातर सभी सरकारी अधिकारियों के कार्यालय हैं। ऐसे में यहां रोजाना हजारों लोग आते हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा के ठोस प्रबंध किए जाने आवश्यक है। खासकर मुख्य गेट पर सुरक्षा कड़ी किए जाने की दरकार है। यहां पर आने वालों का कोई रिकॉर्ड तक नहीं रखा जा रहा है। ऐसे में कोई वारदात कर निकल सकता है। लघु सचिवालय के पास ही कोर्ट परिसर भी स्थित है।
विज्ञापन
इस माह है गणतंत्र दिवस
जनवरी में ही गणतंत्र दिवस भी मनाया जाता है। ऐसे में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर पहले से ही इंतजाम किए जाते हैं। टीम ने अभी सुरक्षा को लेकर सामान्य निरीक्षण किया है। इसमें कुछ खामियां सामने आ गई हैं। टीम के साथ पुलिस के साथ ही खुफिया तंत्र की टीम भी थी। सभी से मिलकर सुरक्षा के ठोस प्रबंध करने पर चर्चा की गई।
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा भी जांची
सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर की टीम पहले सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। यहां सुरक्षा के प्रबंधों की बारीकी से जांच की गई। टीम ने यहां के सुरक्षा कारणों को जांचा। सोनीपत स्टेशन पर अभी सीसीटीवी नहीं लगे हैं। उन्हें भवन निर्माण के चलते हटाया गया है। टीम ने सीसीटीवी लगवाए जाने को लेकर चर्चा की। सोनीपत स्टेशन पर रोजाना 40 हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा के प्रबंध करने की चर्चा की गई।