फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The body of a young man was found hanging from a noose

Sonipat News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 11 Aug 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose
सोनीपत। गांव असावरपुर में एक युवक का शव झुग्गी के अंदर फंदे पर लटका मिला है। युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था और पत्नी ने तलाक का केस कर रखा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला कटिहार के गांव जजीला निवासी मोहम्मद साबुल ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे मोहम्मद मंजर (28) गांव असावरपुर के पास झुग्गी में अकेले रहते थे। बेटे की शादी तीन साल पहले हुई थी। बेटे व पुत्रवधू में विवाद चल रहा है। पुत्रवधू ने तलाक का केस कर रखा है। इस वजह से मोहम्मद मंजर मानसिक रूप से परेशान रहते थे।
विज्ञापन

उन्होंने बेटे से बात की थी। वह अपने बेटे को बिहार वापस ले जाने के लिए असावरपुर आए थे। यहां आकर देखा कि उनके बेटे का शव झुग्गी में फंदे पर लटक रहा है। बेटे ने मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या की है। राई थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें फंदा लगाने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed