फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The body of a minor who had left home at night was found in the park

Sonipat News: रात में घर से निकले नाबालिग का शव पार्क में मिला

Mon, 01 Jun 2026 09:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Jun 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
The body of a minor who had left home at night was found in the park
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत: बिहारी मार्केट सेक्टर-15 के पास स्थित पार्क में एक किशोर का शव मिला है। वह रविवार देर रात कॉल आने पर घर से निकला था मगर लौटकर नहीं आया। सोमवार की शाम को उनका शव पार्क में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आदर्श नगर निवासी कुनाल (17) सेक्टर-15 में अपनी दादी के पास रहते थे। वह कभी-कभी माता-पिता के पास भी आदर्श नगर में दूसरे घर आ जाते थे। रविवार को वह आदर्श नगर में आए थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे उनके पास किसी की कॉल आई थी।
विज्ञापन

कॉल सुनने के बाद कुछ देर में वापस आने की बात कह कर वह घर से निकल गए। उन्होंने सेक्टर-15 में बिहारी मार्केट के पास दोस्त से मिलने की बात कही थी। उसके बाद वह नहीं लौटे। सोमवार शाम को परिवार को पता लगा कि कुनाल बिहारी मार्केट के पास पार्क में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार ने मामले की जांच की मांग की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

बताया जा रहा है कि रात को जब कुनाल जा रहे थे तो उनकी मां ने बाहर जाने से मना किया करते हुए दरवाजा भी बंद कर दिया था। उसके बाद भी वह चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed