फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The BJP has done the most harm to Hinduism: Brijendra Singh

भाजपा ने हिंदू धर्म का सबसे ज्यादा अहित किया : बृजेंद्र सिंह

Wed, 10 Dec 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The BJP has done the most harm to Hinduism: Brijendra Singh
फोटो 30: सोनीपत के गांव माहरा में पहुंची सद्भाव यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते पूर्व
गोहाना। पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेशी मामले विभाग के उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा ने हिंदू धर्म का सबसे ज्यादा अहित किया है। हिंदू धर्म का दर्शन कभी भी विभाजन की बात नहीं करता। लेकिन भाजपा ने समाज को जातियों में बांट दिया है।
विज्ञापन

बृजेंद्र सिंह सद्भाव यात्रा के तहत मंगलवार को बरोदा हलके के गांव माहरा, रभड़ा, बली ब्राह्मणान, कटवाल व भैंसवाल में जनसंपर्क कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को जातियों में बांटने में विश्वास रखती है। भाजपा का देश की तरक्की करना नहीं बल्कि समाज और देश का जाति व धर्म के आधार पर बंटवारा करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीजेपी एक बार फिर अपने नेताओं के माध्यम से समाज में जहर घोलने का काम कर रही है। उन्होंने सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम और राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा की ओर इशारा किया। पूर्व सांसद ने इंडिगो एयरलाइंस के संकट का भी जिक्र अपने संबोधन में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है कि देश की 90 फीसदी हवाई सेवाओं पर दो कंपनी का कब्जा है। वर्तमान हवाई यात्राओं का संकट इसी का नतीजा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सद्भाव यात्रा के माध्यम से दो लाख नए युवाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ा जाएगा।

इस दौरान गठवाला खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप मलिक, पूर्व सरपंच भगत सिंह, प्रदीप चहल, सुरेंद्र सिंह मलिक, दलबीर फौगाट, भूप सिंह वाल्मीकि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed