{"_id":"643affec168916799208eca6","slug":"the-arrival-of-wheat-in-grain-markets-is-fast-the-speed-of-lifting-is-slow-sonipat-news-c-17-1-124378-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अनाज मंडियों में गेहूं की आवक तेज, उठान की गति धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अनाज मंडियों में गेहूं की आवक तेज, उठान की गति धीमी
विज्ञापन
सोनीपत। जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में गेहूं की आवक तेज हो गई है, लेकिन उठान धीमा होने के कारण किसानों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। किसानों को मंडियों में गेहूं डालने के लिए जगह नहीं मिल रही है। गोहाना और कासंडी सहित चार खरीद केंद्रों के लिए शुक्रवार को टेंडर आवंटित कर दिया था, उसके बाद उठान शुरू हो चुका है। हालांकि अभी भी कुछ खरीद केंद्र में उठान शुरू नहीं कराया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल से बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। अगर प्रशासन की ओर से जल्द गेहूं का उठान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। सोनीपत, गन्नौर व खरखौदा अनाज मंडी समेत 17 खरीद केंद्रों पर गेहूं के उठान के लिए 27 मार्च को टेंडर आवंटित हो गए थे, जबकि 14 अप्रैल को गोहाना अनाज मंडी, रूखी, खानपुर कलां, बरोदा खरीद केंद्र के लिए टेंडर हुआ है। ई-खरीद पोर्टल पर जे फार्म अपलोड न होने के कारण गेहूं के उठान की समस्या बन रही थी। अधिकतर खरीद केंद्रों में अभी भी उठान की समस्या बनी हुई है। गेहूं के बोरों का उठान न होने के कारण किसानों को गेहूं डालने में परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से मंडियों व खरीद केंद्रों में बेहतर प्रबंध करने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन एजेंसियों की ओर से उठान धीमी गति से कराया जा रहा है। एजेंसियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
इन मंडियों ने इतना खरीदा गया गेहूं
सोनीपत में रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में 8400 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से 600 एमटी गेहूं का उठान किया गया है। वहीं खरखौदा अनाज मंडी में 17901 एमटी गेहूं की खरीद की गई और 2200 एमटी गेहूं का उठान किया गया। गोहाना में 69200 मीट्रिक टन की खरीद की गई है, जिसमें से 30 मीट्रिक टन गोहाना मंडी और पांच एमटी कासंडी खरीद केंद्र से गेहूं का उठान हो सका है। गन्नौर मंडी और अन्य खरीद केंद्रों से खरीद व उठान प्रकिया शुरू हो चुकी है।
गोदामों के बाहर लगने लगी ट्रकों की लाइन
सरकारी एजेंसियों के गोदामों के बाहर ट्रकों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई है, जिले भर की मंडियों में गेहूं अब भी भारी मात्रा में पड़ा है। जिसका उठान अतिशीघ्र करना आवश्यक है। ट्रांसपोर्टर की ओर से मंडियों में अतिरिक्त ट्रक लगाकर उठान किया जा रहा है, लेकिन गोदामों में इन ट्रकों को खाली कराने में देरी हो रही है। ओल्ड रोहतक स्थित एफसीआई गोदाम या फिर एचडब्ल्यूसी गोदाम चाहे फिर मुरथल स्थित हरियाणा एग्रो का गोदाम हो, हर जगह रोड पर गोदाम के बाहर ट्रक गेहूं से भरे खड़े होने लगे हैं, जिसके कारण वाहन चालकों की परेशानी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
मंडियों व खरीद केंद्रों में ई-खरीद पोर्टल पर जे फार्म जरनेट होने के बाद गेहूं के उठान का कार्य तेज कर दिया गया है, जिस एजेंसी के पास जितने श्रमिक है, उसके अनुसार कार्य किया जा रहा है।
धर्मेंद्र कटारिया, प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम, सोनीपत
गोहाना मंडी व तीन खरीद केंद्र से गेहूं के बोरों का उठान करने के लिए टेंडर शुक्रवार को आवंटित हुआ है, जिसके चलते वहां पर उठान में देरी हो सकती है। अन्य मंडियों व खरीद केंद्रों में ई-खरीद पोर्टल चलने के बाद उठान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विंशेल सहरावत, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सोनीपत