फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The administration itself has come to your door, so that all your problems can be resolved: Deputy Commissioner

प्रशासन खुद आपके द्वार आया है, ताकि आपकी हर समस्या का निवारण हो सके ः उपायुक्त

Sun, 18 Sep 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The administration itself has come to your door, so that all your problems can be resolved: Deputy Commissioner
गांव घड़वाल में ग्रामीणों की समस्या सुनते उपायुक्त ललित सिवाच व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : Sonipat
लंबे अंतराल के बाद पुन: जनता दरबार लगाने की शुरुआत करते हुए उपायुक्त ललित सिवाच ने गांव घड़वाल का दौरा कर रुके हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन खुद आपके द्वार आया है, ताकि आपकी हर समस्या का निवारण आपके घर पर ही हो सके। लोगों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। गांव की दोनों पंचायतों में विकास कार्य कराएं जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों के जो कार्य हो सकते हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। इसके लिए आवश्यकता हुई तो वह स्वयं चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों से संपर्क करेंगे। किसी प्रकार का कोई झूठा आश्वासन नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भूजल स्तर ऊंचा रहता है। जिसके कारण लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। यदि ग्रामीण अपने ट्रैक्टर व पंपसेट के माध्यम से पानी निकालने के लिए आगे आएंगे तो तेल का खर्च प्रशासन वहन करेगा। ग्रामीणों ने उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा। अधिकांश मांगों को उन्होंने मौके पर ही स्वीकृति देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने एक-एक करके अपनी मांगे व समस्याएं उनके समक्ष प्रस्तुत की, जिनकी सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सीमा के गांव में पहुंचे उपायुक्त
सेम की समस्या से ग्रस्त गांव घड़वाल तीन जिलों की सीमा पर स्थित है। सोनीपत सहित रोहतक व जींद की सीमाएं यहां लगती हैं। दूरदराज क्षेत्र के इस गांव में जलभराव के कारण समस्याएं रहती हैं। जिनके समाधान के लिए उपायुक्त ललित सिवाच वहां पहुंचे। उन्होंने एक-एक ग्रामीण की समस्या को सुना और स्थायी समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

82 लाख की लागत के रुके विकास कार्यों की प्रक्रिया हुई तेज
उपायुक्त ने बताया कि लगभग 82 लाख रुपये के विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। इनमें गलियों का निर्माण, फिरनी का निर्माण, चौपाल की मरम्मत, तालाब की रिटेनिंग वॉल, शमशान घाट का शेड, स्कूल में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था शामिल है। उन्होंने गढ़वाल से बनवासा तक नाले का निर्माण कार्य पूर्ण करवाने व सफाई करवाने, ओपन जिम निर्माण की स्वीकृति भी दी। गांव में ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने, स्कूल वाली गली का निर्माण व स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करवाने के निर्देश दिए।
बाक्स पेंशन व आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए लगाए जाएंगे विशेष शिविर
ग्रामीणों की मांग पर उपायुक्त ललित सिवाच ने गांव में अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में विशेष शिविर लगवाने के निर्देश दिए। जिसमें खासतौर पर पेंशन व जरूरी दस्तावेजों संबंधी समस्याओं का निपटारा किया जाए। परिवार पहचान पत्र, बीपीएल कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए ग्रामीण शिविर का फायदा उठा सकते हैं।
दरबार लगाकर सुनी जाएंगी बिजली की समस्याएं
उपायुक्त के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने बिजली संबंधी समस्याओं से भी अवगत कराया। जिस पर उन्होंने गांव में अलग से बिजली दरबार लगाने के निर्देश दिए। जिसमें बिजली बिलों को भी दुरुस्त किया जाएगा।

फसल अवशेष न जलाने की दिलवाई शपथ
उपायुक्त ने कटाई सीजन के दृष्टिगत ग्रामीणों से अपील की है कि वे फसल अवशेषों को न जलाएं। उन्होंने शपथ दिलाई कि वह फसलों के अवशेष नहीं जलाएंगे। ग्रामीण मिलकर संकल्प लें कि गांव को रेड जोन से बाहर निकालेंगे। किसान सम्मान निधि योजना के तहत केवाईसी अवश्य करवाएं। इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त व अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed