फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The achievements of Samagra Shiksha and PM SHRI schools will be showcased in the Republic Day parades.

Sonipat News: गणतंत्र दिवस पर झांकियों में दिखेंगी समग्र शिक्षा व पीएमश्री स्कूलों की उपलब्धियां

Sat, 10 Jan 2026 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The achievements of Samagra Shiksha and PM SHRI schools will be showcased in the Republic Day parades.
फोटो :07: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय।
सोनीपत। गणतंत्र दिवस पर प्रदेश में समग्र शिक्षा और पीएमश्री स्कूलों की उपलब्धियों को आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कुल 11 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। प्रत्येक झांकी तैयार करने के लिए 50 हजार की राशि निर्धारित है।
विज्ञापन

झांकी में शामिल किए जाने वाले विषयों और गतिविधियों को लेकर शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश और सुझाव भी भेजे हैं। जिला सह परियोजना संयोजक डॉ. अत्तर सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान झांकी के माध्यम से विद्यालय शिक्षा निदेशालय की प्रमुख योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

झांकी में पीएमश्री स्कूलों की आधुनिक व्यवस्थाएं, मिड डे मील योजना की उपलब्धियां, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप, स्वास्थ्य शिविर, तथा शिक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की झलक दिखाई जाएगी। परिषद की ओर से झांकी निर्माण के लिए बजट जिला परियोजना संयोजक के खातों में जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों पर केंद्रित होगी झांकी
झांकी में समग्र शिक्षा और पीएमश्री योजना के उद्देश्य व प्रासंगिकता, शिक्षा विभाग के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और उपलब्धियों, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की उपयोगिता होगी। साथ ही विशेष बच्चों के लिए सुविधाएं, मिड डे मील योजना, आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन, बालिका शिक्षा, शारीरिक व योग शिक्षा जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा।



गणतंत्र दिवस समारोह में झांकी प्रदर्शित करने को लेकर परिषद का पत्र प्राप्त हो चुका है। जारी निर्देशों के अनुसार शिक्षा विभाग जल्द झांकी तैयार करवाने की दिशा में कार्य कर रहा है। झांकी के माध्यम से शिक्षा से जुड़ी योजनाओं, सुविधाओं और उपलब्धियों को दर्शाकर समाज में शिक्षा की अलख जगाई जाएगी।

- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed