फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused of robbery from the shopkeeper was taken on remand for two days

दुकानदार से लूट के आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया

Tue, 14 Sep 2021 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
The accused of robbery from the shopkeeper was taken on remand for two days
गोहाना। शहर में रोहतक-महम बाईपास पर रविवार शाम को दुकानदार से लूट करने के पकड़े गए आरोपी को शहर थाना पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने उस समेत तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मेन बाजार निवासी लवली ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रविवार शाम को करीब साढ़े सात बजे तीन नकाबपोश युवक आए। उन्होंने हथियार के बल पर काउंटर की दराज से 35 हजार रुपये निकाले। इसका उसने विरोध किया तो उनमें से एक ने उसकी तरफ फायर किया, जिससे वह बच गया। इसके बाद उसके शोर मचाने पर पड़ोसी दुकानदार आए तो वह उन्हें देखकर भाग गए। उसने एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी अरविन जींद जिले के गांव अनूपगढ़ का रहने वाला है। उसके साथ नवदीप व बच्ची शामिल थे, जो अभी फरार हैं। उन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने और लूटे गए रुपये बरामद करने के लिए पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। शहर थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed