फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused of murder of a young man was sent to jail

Sonipat News: युवक की हत्या के आरोपी को जेल भेजा

Thu, 07 Sep 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
The accused of murder of a young man was sent to jail
फोटो 32- सीआईए स्टाफ गोहाना की पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी विक्की। संवाद
गोहाना। लाठ गांव में गोलियां मारकर हत्या करने की वारदात के आरोपी 5 हजार रुपये के इनामी को सीआईए पुलिस ने 6 दिन के रिमांड के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 1 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 8 कारतूस बरामद किए हैं। लाठ निवासी आरोपी विक्की को सीआईए ने गोहाना से खरखौदा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से 2 मोबाइल फोन बरामद किए थे।
विज्ञापन

एसीपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि रणबीर ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी थी कि 22 अप्रैल को बरसानो वाली चौपाल के पास उनके लड़के सूरज व ग्रामीण जितेंद्र पर विक्की, विजय, विक्रम उर्फ गोलू, अजय उर्फ सोनू व जगबीर उर्फ नोनी ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी थीं। गोली लगने से सूरज की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि जितेंद्र के पेट मे गोली लगी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विक्रम उर्फ गोलू व विजय को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया था।

फोटो 32- सीआईए स्टाफ गोहाना की पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी विक्की। संवाद

फोटो 32- सीआईए स्टाफ गोहाना की पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी विक्की। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed