फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused had killed a fellow worker by attacking him with a stick under influence of alcohol, the accused has been arrested

Sonipat News: शराब के नशे में डंडे से हमला कर की थी साथी कर्मी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The accused had killed a fellow worker by attacking him with a stick under influence of alcohol, the accused has been arrested
फोटो 32: सोनीपत में मुरथल थाना पुलिस की गिरफ्त में चालक की हत्या करने का आरोपी। स्रोत: पुलिस प्
सोनीपत। मुरथल थाना पुलिस ने चालक की हत्या करने के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर निवासी आरोपी बलबीर को गिरफ्तार किया है। उसने मुरथल फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था। युवक की हत्या 16 चोट मारकर की गई थी। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने शराब के नशे में चालक देवेंद्र की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी से डंडा बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव कामी निवासी धर्मेंद्र ने 21 जनवरी को मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि उनके बड़े भाई देवेंद्र जीवन विहार में रहते थे और वह जीटी रोड मुरथल स्थित कोक कंपनी के गोदाम में चालक थे। वह 17 जनवरी को सुबह 9 बजे ड्यूटी पर गए थे। देवेंद्र ने रात साढ़े 10 बजे उन्हें कॉल कर बोला था कि उन्होंने शराब पी रखी है और वह मुरथल हैं। उन्होंने अपने भाई को घर जाने के लिए कहा था। अगली सुबह उनके भतीजे विशाल ने कॉल कर बताया था कि उन्होंने अपने पिता का कोक कंपनी के गोदाम में पता किया। जहां से उन्हें बताया गया कि देवेंद्र रात को शराब के नशे में था। वह रात को 12 बजे गोदाम पर आए थे और फिर वापस चले गए थे। इसके बाद उनका शव पीएनबी के पास नाले में मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें पुष्टि हुई थी कि सिर में 16 वार कर हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर निवासी बलबीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी भी उसी गोदाम में सामान उतारने का काम करता था। हत्यारोपी बलबीर ने बताया कि देवेंद्र उसके साथ कई बार झगड़ा कर चुका था। इसी वजह से उसने देवेंद्र की हत्या करने की योजना बनाई थी। उसने देवेंद्र के साथ शराब पी थी। जब नशे में देवेंद्र ने उसे गाली गलौज किया तो उसने डंडे से हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed