फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accomplice had murdered the retired teacher's son, arrested

Sonipat News: साथी ने की थी सेवानिवृत्त शिक्षक के बेटे की हत्या, गिरफ्तार

Mon, 13 Mar 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The accomplice had murdered the retired teacher's son, arrested
फोटो 46- सिटी थाना पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया आरोपी।
सोनीपत। ककरोई रोड स्थित प्रेम नगर कॉलोनी में मृत मिले युवक की उसके साथी ने ही सीने व पेट में सुए से वार कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी गांव रायपुर निवासी सागर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने शराब पीने के बाद हुए झगड़े में वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। पुलिस मामले में अन्य की संलिप्तता का पता लगा रही है।
विज्ञापन

इंडियन कॉलोनी निवासी बलबीर सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया था कि वह शंभू दयाल स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनका छोटा बेटा विवेक उनके साथ इंडियन कॉलोनी में रहता था। वह निजी बस पर कार्यरत था। दुल्हेंडी की देर शाम को विवेक घर से बच्चों के लिए खाने का सामान लेने के लिए निकला था। उसके बाद वह रातभर वापस नहीं आया था। उन्हें 9 मार्च को पुलिस ने बताया था कि विवेक का शव प्रेम नगर में एक घर के अंदर पड़ा है। जिस पर वह अपने परिचित संग मौके पर पहुंचे थे। वहां पर उनका बेटा फोल्डिंग पर मृत पड़ा था। आसपास पता करने पर मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिली थी। बाद में पता लगा कि रात को विवेक ने अपने साथी सागर संग शराब पी थी। उनके साथ निशा नाम की महिला भी थी। पिता के कहने पर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें खुलासा हुआ था कि सीने व पेट पर किसी नुकीले हथियार से वार कर हत्या किए जाने का पता लगा था। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में जांच अधिकारी चैन सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में शराब पीने के बाद कहासुनी में सुए से वार कर हत्या करने की बात कुबूल की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे मामले में अन्य की संलिप्तता का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

युवक की हत्या के मामले में उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य की संलिप्तता मिलने पर उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में शराब पीने के बाद कहासुनी में वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत

फोटो 46- सिटी थाना पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया आरोपी।

फोटो 46- सिटी थाना पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed