फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The 218th blood donation camp was organized for the army.

Sonipat News: सेना के लिए लगाया 218वां रक्तदान शिविर

Mon, 29 Dec 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The 218th blood donation camp was organized for the army.
फोटो 36- सोनीपत के राठधना ​स्थित राजकीय विद्यालय में मां भारती रक्तवाहिनी संस्था की ओर से लगाए
सोनीपत। मां भारती रक्तवाहिनी संस्था की ओर से गांव राठधना स्थित राजकीय विद्यालय में 218वां रक्तदान शिविर लगाया। यह शिविर भारतीय सेना के लिए समर्पित रहा। ग्रामीणों व युवाओं ने शिविर में 244 यूनिट रक्तदान कर देशभक्ति की मिसाल पेश की।
विज्ञापन

इससे पहले संस्था के सदस्य व ग्रामीण भारतीय सेना की रक्तकोष टीम को बहालगढ़ रोड से देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर रक्तदान शिविर तक लाए। शिविर में सेना की टीम का स्वागत किया गया। रक्तकोष 14 सदस्यीय टीम ने जेसीओ चरण सिंह के नेतृत्व सहज व्यवस्थाओं के साथ रक्तदान प्रक्रिया को संपन्न करवाया।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय से लेखा अधिकारी शमशेर सिंह, बलवान ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। संस्था के संस्थापक रविंद्र शर्मा, महासचिव आर्य पवन दहिया शिविर को गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को समर्पित किया। संस्था से प्रदीप बंसल, राहुल राणा, जॉनी त्यागी ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में पूर्णमल गौड़, राजेंद्र गौतम, गोविंद शर्मा, यशपाल भारद्वाज, नीतीश भारद्वाज, संदीप कुमार, अमित गौतम, दिलबाग, सुरेश वत्स, हवा सिंह पहलवान, डॉ. सुभाष सिसोदिया, प्रवीण वर्मा, मोहन सिंह मनोचा, सुमेर सरोहा, राजेश सोलंकी, राजसिंह राठधना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed