फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Terrorist Gopi's production warrant not received due to counting of votes in Punjab

पंजाब में मतगणना के चलते नहीं मिला आतंकी गोपी का प्रोडक्शन वारंट

Fri, 11 Mar 2022 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Terrorist Gopi's production warrant not received due to counting of votes in Punjab
खालिस्तान समर्थक आतंकियों को विदेशी हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी आतंकी पंजाब के खरड़ क्षेत्र के रहने वाले गोपी को वीरवार को भी प्रोडक्शन वारंट पर नहीं लाया जा सका। पंजाब पुलिस के मतगणना में व्यस्त रहने के चलते आतंकी को सोनीपत लाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल नहीं मिल सका। अब सीआईए फिर से प्रोडक्शन वारंट लगाएगी। गोपी से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिल सकते हैं।
विज्ञापन

खालिस्तान समर्थित आतंकी गोपी पर आरोप है कि उसने ही विदेशी हथियार सोनीपत के आतंकियों को उपलब्ध कराए थे। सागर उर्फ बिन्नी और सुनील से रिमांड के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी थी। उनके व उनके साथियों के पास से पुलिस ने एक एके-47 और छह पिस्टल बरामद किए थे। गोपी ने हथियार अंबाला में उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन

इनके पास से मिले एके-47 व पांच पिस्तौल विदेशी हैं। इनको विदेश से लाया गया है। आतंकियों को हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी गोपी से पूछताछ के बाद ही हथियारों की आपूर्ति करने वालों की कड़ी को जोड़ा जा सकेगा। फिलहाल गोपी पंजाब की जेल में बंद है। देश को अस्थिर करने की इस घटना में नाम सामने आने पर पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। सीआईए सोनीपत को उससे पूछताछ करनी है। इसके लिए तीन मार्च को उसका प्रोडक्शन वारंट लगाया गया था, लेकिन उस दिन मिल नहीं सका था। उसके बाद 10 मार्च का प्रोडक्शन वारंट लगाया गया, लेकिन उसे लेकर आने के लिए कड़ी सुरक्षा की जरूरत है। 10 मार्च को पंजाब पुलिस मतगणना में व्यस्त थी। इससे पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था नहीं हो सकी। सुरक्षा कारणों से गोपी को प्रोडक्शन वारंट पर नहीं लाया जा सका। अब सीआईए जल्द तीसरी बार प्रोडक्शन वारंट लगाएगी। इसके लिए विशेष टीम को 13 मार्च को पंजाब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed