{"_id":"65ac227c8e3e65b6a10a678a","slug":"temples-and-markets-are-getting-decorated-like-a-bride-for-the-consecration-of-ram-lala-sonipat-news-c-197-1-snp1002-12703-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुल्हन की तरह सज रहे मंदिर व बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुल्हन की तरह सज रहे मंदिर व बाजार
विज्ञापन
गोहाना। अयोध्या में श्रीरामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में तैयारियां जोरो पर हैं। मंदिरों और घरों में साफ-सफाई के साथ सजावट के सामान की बाजार से खरीदारी की जा रही है। बाजार भी सुंदर तरीके से सजाए गए हैं। शहर के विभिन्न चौकों पर सफाई कर उन्हें सजाया जा रहा है। रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दिन शहर में सभी फैंसी लाइटों को भी चालू किया जाएगा।
शहर के मंदिरों की सफाई से लेकर घर व द्वारों की सजावट के साथ बाजारों को सजाया जा रहा है। घरों से लेकर बाजार तक सभी को भगवा रंग में सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन कहीं रामायण पाठ के बाद प्रसाद वितरण होगा तो कहीं कीर्तन और शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। गोहाना के विभिन्न स्कूलों में भगवान राम के धनुष और राम दरबार की आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी। इसमें विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी उत्साह से भाग लेंगे।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को आहुति और भागराम ट्रस्ट की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को भगवान राम के मंदिर का स्मृति चिह्न और लड्डू का प्रसाद वितरित किया जाएगा।