फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Temperature increased by 9 degrees in three days, yellow alert issued for tomorrow

Sonipat News: तीन दिन में 9 डिग्री बढ़ा तापमान, कल के लिए यलो अलर्ट जारी

Mon, 09 Jun 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by 9 degrees in three days, yellow alert issued for tomorrow
फोटो 31: सोनीपत के सुभाष चौक के पास सिर पर कपड़ा ढककर जाती महिलाएं। संवाद
सोनीपत। ज्येष्ठ महीने अपने अंतिम चरण पर है, मगर गर्मी अब तेवर दिखा रही है। तीन दिन में अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो चुकी है। पछुआ हवा चलने से वातावरण में नमी कम हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार को गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रविवार को सुबह से धूप निकलने व हवा का रुख बदलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन में 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। दोपहर के समय शहरी क्षेत्रों में आवाजाही कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed