{"_id":"616c79c7f9d6fe72b50937c1","slug":"temperature-dropped-due-to-four-mm-of-rain-farmers-concern-increased-sonipat-news-rtk627314989","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 एमएम बारिश से गिरा तापमान, किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 एमएम बारिश से गिरा तापमान, किसानों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
गांव भठगांव में बरसात के साथ हवा चलने से खेत में बिछी धान की फसल देखता किसान। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज से जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के बाद चली तेज हवाओं से खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी धान की फसल बिछ गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सोमवार को भी बारिश के आसार बने रहेंगे। हालांकि उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।
रविवार सुबह से ही आसमान घने काले बादलों से ढका रहा। दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। शाम सात बजे चार एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--
कहां कितनी हुई बारिश
सोनीपत 04 एमएम
गन्नौर 03 एमएम
गोहाना बूंदाबांदी
खरखौदा 04 एमएम
खानपुर कलां 01 एमएम
राई 00
वर्जन-
जिले में रविवार को बूंदाबांदी हुई है। किसानों को इस संबंध में एसएमएस के माध्यम से अलर्ट किया गया था। बारिश को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। किसानों से आह्वान है कि वे खेत में जलभराव न होने दें।
विज्ञापन
- अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
कटाई के लिए तैयार धान की फसल बिछी
गन्नौर। रविवार को दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे खेतों में कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेत में बिछ गई। किसान रणबीर ने बताया कि पहले से कर्जे की मार झेल रहे किसानों के लिए बारिश आफत बनकर आई है। बेमौसमी बारिश से जहां धान की फसल में नुकसान की संभावना बढ़ गई है। वहीं सरसों की बुआई का कार्य भी लेट कर दिया है। किसानों का कहना कि धान की पकी फसल में पानी भर जाने के कारण फसल के खराब होने की चिंता सता रही है। संवाद