फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Technical fault in the power of goods train, wheels of five trains stopped

Sonipat News: मालगाड़ी की पावर में आई तकनीकी खराबी, पांच ट्रेनों के थमे पहिये

Fri, 06 Dec 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Technical fault in the power of goods train, wheels of five trains stopped
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग के होलंबी कलां स्टेशन पर मालगाड़ी की पावर में तकनीकी खराबी आने से रेलवे यातायात बाधित हो गया। अपलाइन पर मालगाड़ी की पावर में तकनीकी खराबी आने से पांच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। इसके बाद सोनीपत से इंजीनियर की टीम मौके पर पहुंची और खामी को दूर किया। करीब 2 घंटे के बाद दूसरी पावर लगाकर मालगाड़ी को पानीपत की ओर रवाना किया गया। इस दौरान कालका शताब्दी सब्जी मंडी व ऊंचाहार खेड़ा कलां स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर वीरवार सुबह 6:40 बजे पानीपत की तरफ जा रही मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे मालगाड़ी को होलंबी कलां स्टेशन पर ही खड़ा कर दिया गया। मालगाड़ी के पीछे आ रही ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस को खेड़ा कलां स्टेशन, 12011 कालका शताब्दी को सब्जी मंडी, 12477 शान-ए-पंजाब को बादली, 04449 दिल्ली-कुरुक्षेत्र रूट की सवारी गाड़ी बादली व 20847 उधमपुर एक्सप्रेस को दिल्ली स्टेशन पर रोके रखा। करीब 50 मिनट के बाद सोनीपत से दूसरी पावर मंगवाकर मालगाड़ी को पानीपत की ओर रवाना किया गया। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन सुचारू हुआ।
विज्ञापन

एक से पांच घंटे तक की देरी से सोनीपत पहुंची ट्रेनें
मालगाड़ी की पावर में खराबी आने से रेलवे यातायात करीब 2:10 घंटे तक बाधित रहा। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जहां चार ट्रेनें अलग-अलग स्टेशन पर खड़ी रहीं, वहीं यात्रियों को सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। करीब 8:50 बजे ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। ऐसे में पांच ट्रेनें एक से पांच घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। इनमें ऊंचाहार एक्सप्रेस 4:51 घंटे, शान-ए-पंजाब 2:25 घंटे, कालका शताब्दी सवा घंटे, उधमपुर एक्सप्रेस 2:04 घंटे व दिल्ली-कुरुक्षेत्र रूट की सवारी गाड़ी 1:44 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
होलंबी कलां स्टेशन पर अचानक मालगाड़ी की पावर में तकनीकी खराबी आने से रेलवे यातायात कुछ समय के लिए बाधित हुआ। दूसरी पावर लगाकर मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का हर संभव प्रयास किया जाता है।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed