{"_id":"6910fbd7d6d7e95d440ba488","slug":"technical-education-seats-remain-unfilled-even-after-7-attempts-sonipat-news-c-197-1-snp1008-145003-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 7 मौकों के बाद भी नहीं भरीं तकनीकी शिक्षा की सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 7 मौकों के बाद भी नहीं भरीं तकनीकी शिक्षा की सीटें
Mon, 10 Nov 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के राठधना रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान। संवाद
सोनीपत। तकनीकी शिक्षा की ओर से छात्रों का रुझान कम होता जा रहा है। यही कारण है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सात बार दाखिले का मौका मिलने के बावजूद प्रबंधन तय सीटों को भी नहीं भर पाए हैं।
सोनीपत आईटीआई में सात चरण की दाखिला प्रक्रिया के बावजूद तय 1044 सीटों में से 306 सीटें रिक्त रह गई हैं।संस्थान प्रबंधकों ने बताया कि प्रतिस्पर्धा के दौर में घटते रोजगार के अवसर के चलते आईटीआई में छात्राें का दाखिले के प्रति रुझान घटा है।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से आईटीआई में रिक्त सीटों को भरने के लिए युवाओं को 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला लेने का अवसर प्रदान किया गया था।
विज्ञापन
साथ ही संस्थानों में रिक्त सीटों को जल्द भरने की हिदायत दी गई थी ताकि छात्र आईटीआई में दाखिला लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
इसके बावजूद सोनीपत आईटीआई में विभिन्न ट्रेड की 306 सीटें रिक्त रह गई हैं, जबकि 5 ट्रेड में दाखिले का खाता भी नहीं खुला है। इनमें ड्रेस बनाओ, भू सूचना सहायक, हरित हाइड्रोजन उत्पादन तकनीशियन, लिटो ऑफसेट मशीन माइंडर, मशीनिस्ट ग्राइंडर ड्यूल ट्रेड शामिल हैं।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रों के लिए आईटीआई में 31 ट्रेड में 1044 सीटें निर्धारित की गई थी, लेकिन दाखिले केवल 738 सीटों पर ही हो पाए हैं।