फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tears welled up in every eye when Surendra's mortal remains, wrapped in

Sonipat News: तिरंगे में लिपटा सुरेंद्र का पार्थिव शरीर पहुंचा तो छलक पड़े हर आंख से आंसू

Sat, 22 Aug 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tears welled up in every eye when Surendra's mortal remains, wrapped in
21jjrp03- बाघपुर निवासी सुरेंद्र कादियान का फाइल फोटो। - फोटो : File Photo
बेरी। भारतीय वायु सेना के सार्जेंट सुरेंद्र कादयान का शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुणे में उपचार के दौरान 19 अगस्त को उनका निधन हुआ था।
विज्ञापन

उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को पैतृक गांव बाघपुर पहुंचा। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देखकर हर आंख नम हो गई। ग्रामीणों ने भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहे के जयकारे लगाए। पांच वर्षीय बेटे दिशान ने पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

सुरेंद्र कादयान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। अंतिम दर्शन के लिए गांव और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र कादयान 2014 में भारतीय वायु सेना में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में गुजरात के नालिया में सार्जेंट के पद पर तैनात थे। करीब नौ माह पहले ही उनका तबादला नालिया हुआ था। इससे पहले वह दिल्ली में तैनात रहे थे। लोगों ने कहा सुरेंद्र को बचपन से ही सेना में जाने का शौक था इसलिए ही वह सेना में भर्ती हुए थे।

21jjrp03- बाघपुर निवासी सुरेंद्र कादियान का फाइल फोटो।

21jjrp03- बाघपुर निवासी सुरेंद्र कादियान का फाइल फोटो।- फोटो : File Photo

21jjrp03- बाघपुर निवासी सुरेंद्र कादियान का फाइल फोटो।

21jjrp03- बाघपुर निवासी सुरेंद्र कादियान का फाइल फोटो।- फोटो : File Photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed