{"_id":"6802aac9dd524e3df3088a22","slug":"teams-will-investigate-why-ncert-books-are-not-being-used-in-private-schools-sonipat-news-c-197-1-snp1008-135405-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें न लगवाने की जांच करेंगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें न लगवाने की जांच करेंगी टीमें
Sat, 19 Apr 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिलेभर के निजी स्कूलों संचालकों की मनमानी और अधिकतर स्कूलों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पुस्तकें न लगवाने को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से जांच टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें सभी निजी स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट तैयार कर खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगी।
अमर उजाला ने अभियान चलाकर अधिकतर निजी स्कूलों में निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लगवाकर कमीशन के खेल का मुद्दा उठाया है। ऐसे में शिक्षा विभाग के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से सोनीपत में दो सदस्यीय दो टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें निजी विद्यालयों में चल रही मनमानी और एनसीईआरटी की पुस्तकें नहीं लगवाई गई हैं, की स्थिति के अनुसार रिपोर्ट तैयार कर खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगी। इसके बाद उन स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी, जो शिक्षा विभाग के नियमों पर खरा नहीं उतर रहे हैं।
आयोग की टीम ने बैठक कर दिए थे निरीक्षण के निर्देश
इससे पहले 11 अप्रैल को हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने जिले के शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर राजकीय व निजी स्कूलों में अनिवार्य रूप से एनसीईआरटी की पुस्तकें लगवाने के निर्देश दिए थे। बैठक में आयोग की टीम के सदस्य डॉ. मांगेराम व मीना कुमारी ने विद्यार्थियों से अतिरिक्त फीस वसूलने, अतिरिक्त शैक्षणिक भार डालने, वर्दी में बदलाव, फीस केवल फॉर्म छह के अनुसार लेने व अन्य पुस्तकों का अनावश्यक रूप से प्रयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की थी। साथ ही ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट समय पर आयोग के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
7 निजी स्कूलों को जारी हो चुके हैं नोटिस
आयोग की टीम ने स्कूल संचालकों की ओर से निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी। साथ ही शहर के दो निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण भी किया था। बैठक के बाद शिक्षा विभाग की ओर से 15 अप्रैल को 7 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा विभाग की ओर से सभी राजकीय व निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए दो जांच टीमों का गठन किया गया है। टीमें सभी स्कूलों का निरीक्षण कर तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट तैयार कर सौंपेंगी। मामले में अनियमितताएं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -मंजू गर्ग, खंड शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।