फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Team of 16 archers leaves for Taipei from Sai Center

Sonipat News: साई सेंटर से ताइपे रवाना हुआ 16 तीरंदाजों का दल

Sun, 12 Mar 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Team of 16 archers leaves for Taipei from Sai Center
सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई केंद्र से रवाना होने से पहले कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा के साथ भा
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ से भारतीय तीरंदाजी दल ताइवान (चीनी ताइपे) के लिए रवाना हो गया। ताइवान में 16 भारतीय तीरंदाज एशिया कप स्टेज-1 में भाग लेंगे। भारतीय दल दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से रवाना हुआ। प्रतियोगिता में एशियाई के देशों के तीरंदाज अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के बाद बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में ही देशभर के उत्कृष्ट तीरंदाजों का राष्ट्रीय शिविर लगाया गया था। सभी साई में ही अभ्यास कर रहे थे।
विज्ञापन

साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि ताइवान में 13 से 20 मार्च तक एशिया कप स्टेज-1 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में ही ट्रायल आयोजित कर देशभर के तीरंदाजों में से 16 सदस्यीय तीरंदाजों का दल चुना गया था। इसके बाद साई में ही 28 फरवरी से 10 मार्च तक तीरंदाजों का राष्ट्रीय शिविर लगाया गया। 10 दिन के शिविर में तीरंदाजों ने कड़ा अभ्यास कराया गया। रविवार को भारतीय दल ताइवान के लिए रवाना हो गया। भारतीय दल में 16 खिलाड़ियों के साथ चार प्रशिक्षक, दो फिजियोथेरेपिस्ट और हाई परफार्मेंस डायरेक्टर संजीवा सिंह भी रवाना हुए।
विज्ञापन

यह तीरंदाज कर रहे देश का प्रतिनिधित्व
रिकर्व (पुरुष) : भूमादेवरा धीरज, अतानु दास, तरुणदीप राय, नीरज चौहान
रिकर्व (महिला) : भजन कौर, अदिति जायसवाल, अंकिता भाक्त और सिमरनजीत कौर
कंपाउंड (पुरुष) : प्रथमेश जवाहर, रजत चौहान, ओजस देवताले और ऋषभ यादव
कंपाउंड (महिला) : अवनीत कौर, वी. ज्योति सुरेखा, अदिति गोपीचंद स्वामी और साक्षी चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed