फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teachers were made aware of the legal aspects of adolescence

Sonipat News: शिक्षकों को किशोरावस्था के कानूनी पहलुओं से कराया अवगत

Sat, 31 May 2025 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Teachers were made aware of the legal aspects of adolescence
फोटो 09- सोनीपत में आयोजित किशोरावस्था शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न विद्यालयों
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से सेक्टर-12 आउटर स्थित निजी स्कूल में शुक्रवार को किशोरावस्था शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए), स्वास्थ्य विभाग व ब्रेकथ्रू एनजीओ के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण के साथ की गई। इसमें जिलाभर के विभिन्न विद्यालयों के 146 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वय जीव विज्ञान की पीजीटी शिक्षक साक्षी चांदना ने किया। विभिन्न विभागों से विशेषज्ञों ने अपना संवाद प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

डीएलएसए के अधिवक्ता अरुण कुमार शर्मा ने पॉक्सो व जेजे अधिनियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही किशोरावस्था के कानूनी पहलुओं से अवगत कराया। नागरिक अस्पताल से मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता सरोज ने नशा मुक्ति, एचआईवी एड्स व संतुलित आहार के बारे में समझाया। कार्यक्रम के दोनों सत्र संवादात्मक रहे। सत्यापन सत्र के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने शिक्षकों को अपने विद्यालयों में कार्यक्रम को सक्रिय रूप से लागू करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed