फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teachers staged a hunger strike at the DEO office against the mandatory TET requirement.

Sonipat News: टेट की अनिवार्यता के खिलाफ डीईओ कार्यालय में अध्यापकों ने की भूख हड़ताल

Wed, 01 Jul 2026 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Teachers staged a hunger strike at the DEO office against the mandatory TET requirement.
फोटो: सोनीपत के सेक्टर-14 में भूख हड़ताल के दौरान जिला ​शिक्षा अ​धिकारी नवीन गुलिया को मांगपत्र
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने मंगलवार को टेट की अनिवार्यता के खिलाफ सेक्टर-14 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सांकेतिक भूख हड़ताल रखी। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया को अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान नरेंद्र चहल और संचालन जिला सचिव दिनेश छिक्कारा ने किया। संघ के जिला प्रधान नरेंद्र चहल, राज्य सचिव जोगिंद्र सिंह व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देशराज नैन ने कहा कि सरकार लगातार न्यायालय का सहारा लेकर तानाशाही रवैया अपनाकर पात्रता परीक्षा के बहाने अध्यापकों को बाहर करने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत अनेक स्कूलों को बंद किया जा रहा है इससे अध्यापकों में रोष है। अध्यापकों को लगातार गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाकर बच्चों से दूर किया जा रहा है। अनेक स्कूलों में सफाई कर्मचारी नहीं है यह सरकार की विफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सचिव दिनेश छिक्कारा व जिला कोषाध्यक्ष रोहतास गंगाना ने कहा कि सरकार गंभीरता से अध्यापकों की मांगों का समाधान करें अन्यथा आने वाले समय में आंदोलन तेज होगा। प्रदर्शन में विजेंद्र कादयान, मुकेश शर्मा, सुनील लाठर, राजेंद्र सिंह, रविंद्र कौशिक, वीरेंद्र सिंह, रविंद्र चहल, दलबीर सिंह, मंगल सिंह, संजय, सुरेश कुमार, तारा सिंह, रोहतास चहल भी उपस्थित रहे।

सरकार से ये है मांगें
- शिक्षकों पर थोपी जा रही टेट परीक्षा पास करने की अनिवार्यता की शर्त हटाई जाए ।
- उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार सभी अनियमित शिक्षकों व कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

- पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
- गैर शैक्षणिक कार्यों पर रोक लगाई जाए।

- तर्क संगत तबादला नीति के तहत सभी वर्गों के शिक्षकों के तबादले प्रत्येक वर्ष में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में किए जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed