फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teachers return from training, set to ignite the spirit of research.

Sonipat News: प्रशिक्षण से लौटे शिक्षक, अब जगाएंगे शोध की अलख

Wed, 22 Jul 2026 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Teachers return from training, set to ignite the spirit of research.
फोटो :: कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यशाला में शामिल सोनीपत के शिक्षक। स्
सोनीपत। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, शोध क्षमता और नवाचार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सोनीपत के पांच शिक्षकों ने कुरुक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (एनसीएससी) की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक जिले के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को शोध आधारित विज्ञान गतिविधियों से जोड़ेंगे।
विज्ञापन

इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन (आईआरएडीए) की ओर से कुरुक्षेत्र स्थित पैनोरमा एंड साइंस सेंटर में आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों को वैज्ञानिक गतिविधियों, शोध आधारित शिक्षण पद्धति और नवाचार से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई। इस दौरान राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की कार्यप्रणाली, उद्देश्य, मूल्यांकन प्रक्रिया पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

कार्यशाला में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा की पीजीटी भूगोल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुनीता ढुल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह, पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय दातौली की पीजीटी रसायन विज्ञान प्रीति, पीएमश्री राजकीय विद्यालय खरखौदा की पीजीटी भौतिक विज्ञान नीतू और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गन्नौर के पीजीटी जीव विज्ञान होशियार सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed