फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teachers are learning tricks to teach children better in summer vacation

ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षक सीख रहे बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाने के गुर

Mon, 06 Jun 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teachers are learning tricks to teach children better in summer vacation
एफएलएन प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने के गुर सिखाते मुख्य प्रशिक्? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर करने के लिए शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षकों के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) शिविर लगाए हैं। इसमें प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षक बच्चों को खेल-खेल में बेहतर तरीके से पढ़ाने के गुर सीख रहे हैं। एफएलएन प्रशिक्षण शिविर का दूसरा चरण सोमवार को मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेें शुरू किया गया। इसमें चार बैच में 40-40 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। बच्चों का रुझान पढ़ाई की तरफ करने और बच्चों को खेल-खेल में सीखाने के तरीकों से शिक्षकों को पारंगत करने के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षकों को खेल-खेल में पढ़ाने के गुर सिखाए जा रहे हैं। दूसरे चरण के प्रशिक्षण शिविर के तहत लगाए गए चार बैच में से तीन में जिले के स्कूलों के शिक्षक शामिल हुए। वहीं एक बैच उन शिक्षकों का लगाया गया, जिनकी ड्यूटी दूसरे जिलों में है और वे सोनीपत के निवासी हैं। ऐसे शिक्षकों को गृह जिले में प्रशिक्षण प्राप्त करने की छूट दी गई है। शिविर में शिक्षक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के गुर सीख रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर में एफएलएन के जिला नोडल अधिकारी मनोज वर्मा, मुख्य प्रशिक्षक दिनेश कुमार, कपिल देव, मुकेश शर्मा, मंजू कुमारी, किरण धरोलिया, सुनंदन, संगीता, रजनी, मोनिका दहिया व सुमन कुमारी शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एफएलएन के दूसरे चरण के तहत चार बैच शुरू किए गए हैं। पांच दिवसीय शिविर का समापन शुक्रवार को होगा। हर सप्ताह अलग बैच का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।-मनोज वर्मा, जिला नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed