फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   TB medicine is out of stock since last one week, problems of patients increased

Sonipat News: एक सप्ताह से खत्म है टीबी की दवा, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Sat, 30 Dec 2023 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Dec 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
TB medicine is out of stock since last one week, problems of patients increased
गोहाना। बरोदा रोड स्थित उपमंडल के नागरिक अस्पताल में एक सप्ताह से टीबी की दवाओं का स्टॉक खत्म है। इसके चलते टीबी के मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही हैं। मरीज अस्पताल के चक्कर काटने के बाद बिना दवा लिए ही वापस लौट रहे हैं। हालांकि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने सिविल सर्जन के पास मांग भेजी है।
विज्ञापन




केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में टीबी की दवा नहीं है। ऐसे में टीबी के मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। जबकि नागरिक अस्पताल में 200 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है। ऐसे में दवा उपलब्ध नहीं होने से मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से सरकार को दवाओं की पूर्ति के लिए डिमांड भेज दी गई है। दवाएं उपलब्ध होने के बाद मरीजों को दी जाएंगी।
विज्ञापन




डाॅ. संदीप ने बताया कि टीबी के मरीजों के लिए सरकार ने पोषण आहार योजना शुरू की हुई है। इसमें पीड़ितों की 500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक मदद दी जा रही है। यह राशि मरीज के बैंक खाते में भेजी जाती है। कोई भी व्यक्ति अगर टीबी मरीज को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पास लेकर आता है और टेस्ट करने पर मरीज टीबी से पीड़ित पाया जाता हैं तो उसे भी प्रोत्साहन राशि के रूप में 500 रुपये दिए जाते हैं। टीबी मरीज का 6 माह का कोर्स होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

टीबी के मरीजों के लिए आसपास की पीएचसी व सीएचसी से दवा मंगाई गई थी, लेकिन अब स्टॉक खत्म है। सिविल सर्जन के पास मांग भेज दी गई है। -डॉ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed