फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Taxi driver shot himself under suspicious circumstances, died

Sonipat News: संदिग्ध हालात में टैक्सी चालक ने खुद को मारी गोली, मौत

Fri, 21 Feb 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver shot himself under suspicious circumstances, died
सोनीपत (खरखौदा)। शहर के थाना कलां मार्ग पर एक टैक्सी चालक ने संदिग्ध हालात में खुद को गोली मार कर ली, जिसे गंभीर हालत में पीजीआईएमएस, रोहतक ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक मनीष की मां मीना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बिधलान निवासी मीना ने बताया कि उनका बेटा मनीष टैक्सी चलाता है। बुधवार को वह अपने बेटे मनीष के साथ खरखौदा आई थी। गांव के ही लड़के और उसके बेटे के दोस्त सुधीर के थाना कलां मार्ग स्थित मकान से वह शाम को वापस बेटे के साथ लौट गई, लेकिन मनीष ने उसे घर पर छोड़कर कहा कि वह वापस सुधीर के पास ही जा रहा है। रात को उसे सूचना मिली कि मनीष ने खुद को गोली मार ली है। सूचना पाकर वह पीजीआईएमएस रोहतक पहुंची तो मनीष की मौत हो चुकी थी। मीना का कहना है कि उनका बेटा दो-तीन दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और इसी परेशानी में खुद को गोली मारी है। मीना का कहना है कि जिस पिस्तौल से उसने खुद को गोली मारी, उसे वह कहां से लेकर आया यह उन्हें नहीं पता। मीना ने इसकी जांच करवाने की मांग की है। मनीष दो बहनों का इकलौता भाई था, मनीष के चले जाने से परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed