फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Target of giving BCG injection to 3.61 lakh people, 2.52 lakh syringes reached the hospital.

Sonipat News: 3.61 लाख लोगों को बीसीजी इंजेक्शन लगाने का लक्ष्य, 2.52 लाख सीरिंज अस्पताल में पहुंची

Fri, 05 Jan 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Target of giving BCG injection to 3.61 lakh people, 2.52 lakh syringes reached the hospital.
सोनीपत नागरिक अस्पताल में प्रशिक्षण के दौरान मौजूद चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: स्वा
सोनीपत। टीबी से बचाव के लिए मुख्यालय ने जिला स्वास्थ्य विभाग को 3.61 लाख लोगों को बीसीजी का इंजेक्शन लगाने का लक्ष्य दिया है। 8 जनवरी से जिले में लोगों को बीसीजी का इंजेक्शन लगाने का अभियान शुरू करने की तैयारी है। विभाग के पास सिर्फ 2.52 लाख सीरिंज पहुंची है, लेकिन बीसीजी इंजेक्शन अभी तक नहीं पहुंचे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण का डाटा दर्ज करने के लिए टीबी विन पोर्टल भी लांच किया गया है। इसके संचालन के लिए विभाग की ओर से चिकित्सक व एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। देशभर के सभी राज्यों में लोगों को बीसीजी टीका लगाया जाना है। 8 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत होनी है, लेकिन किसी भी जिले में बीसीजी के इंजेक्शन नहीं पहुंचे हैं। इनमें प्रदेश के 11 जिलों में चुनिंदा लोगों को बीसीजी का इंजेक्शन लगाया जाना है। इस दौरान सोनीपत, अंबाला, भिवानी, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, नूंह, पंचकूला, रोहतक, सिरसा में बीसीजी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। सोनीपत में 3 लाख 61 हजार 409 लोगों को इंजेक्शन लगाए जाने हैं, जबकि विभाग के पास 2 लाख 52 हजार सीरिंज पहुंची है।
विज्ञापन


हेल्थ ब्लॉक इतने लोगों को लगेगा इंजेक्शन सीरिंज आवंटित हुई
सोनीपत 65060 46000
बढ़खालसा 35859 24000
फिरोजपुर बांगर 21483 14000
हलालपुर 26491 18000
गन्नौर 60000 42000
गोहाना 27385 20000
भैंसवाल कलां 22615 16000
खरखौदा 22031 16000
जुआं 44949 32000
मुंडलाना 35536 24000
सर्वे हुआ पूरा
बीसीजी टीका 18 से 60 वर्ष तक के वयस्क और टीबी मरीजों व उसके संपर्क में आने वाले लोगों को लगाने की तैयारी है। बीसीजी टीके को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे पूरा कर लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से तय किए गए बिंदू के आधार पर आशा कार्यकर्ताओं के जरिए सर्वे कराया गया। 18 से 60 साल से ज्यादा उम्र, पांच साल में जिसे टीबी हुई है, टीबी मरीज के जो संपर्क में आया है। धूम्रपान करने वाले और जो डायबिटीज का मरीज है उसकी रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीजी का टीका 14 साल तक असरदार

उप सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक टीबी की रोकथाम के लिए बच्चों को बीसीजी का इंजेक्शन लगाया जाता था। बीसीजी का टीका 14 साल तक असरदार होता है। अब स्वास्थ्य विभाग में व्यस्क लोगों को भी बीसीजी का इंजेक्शन लगाने का निर्णय लिया है। उन लोगों को यह टीका लगाया जाएगा, जिन्हें टीबी होने का खतरा है।


वर्जन

टीबी की रोकथाम के लिए वयस्क लोगों को बीसीजी का इंजेक्शन लगाया जाना है। इसको लेकर मुख्यालय से सीरिंज मिल चुकी है, लेकिन विभाग को अभी इंजेक्शन नहीं मिल पाए हैं। मंत्रालय की ओर से जारी टीबी विन पोर्टल के संचालन को लेकर चिकित्सकों व एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।-डॉ. नीरज यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed