फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tannu and Shivani first in the race

Sonipat News: तन्नू व शिवानी दाैड़ में प्रथम

Fri, 21 Feb 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tannu and Shivani first in the race
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डाॅ. प्रमिला की अध्यक्षता में शारीरिक शिक्षा विभाग व स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

छात्राओं ने मार्च पास्ट कर महाविद्यालय की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सलामी दी। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान वेदप्रकाश दहिया, उप प्रधान डाॅ. सतबीर दहिया व सचिव नीरज दहिया ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं की 1100 मीटर दौड़ में तन्नु पहले, मानसी दूसरे, प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, रजनी द्वितीय, दीप्ति तृतीय रहीं। तीन टांग दौड़ में काजल व हिमांशी प्रथम, मानसी व प्रिया द्वितीय, अनुष्का व तन्नू तृतीय रहीं। गोला फेंक में अंजली प्रथम, दीक्षा द्वितीय, रितु तृतीय रहीं। लंबी कूद में शिवानी पहले, शिवानी कुमारी दूसरे, ज्योति तीसरे, मटका दौड़ में स्वीटी प्रथम, रजनी द्वितीय, शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर रिले दौड़ में काजल, निशा व मनीषा प्रथम, उर्मी दूसरे व शिवानी रजनी, दीप्ति, विशाखा तृतीय रहीं। खेलकूद प्रतियोगिता में श्रेष्ठ खिलाड़ी शिवानी को नगद उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed