फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Taking stock of the facilities provided to wrestlers

पहलवानों को दी जाने वाली सुविधाओं का लिया जायजा

Wed, 29 Jun 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Taking stock of the facilities provided to wrestlers
सोनीपत। बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (साई) में चल रहे पहलवानों के राष्ट्रीय शिविर में मंगलवार शाम को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। उन्होंने पहलवानों से मिलकर प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। साथ ही पहलवानों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने व पहलवानों से बातचीत करने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पंचकूला में खेली जा रही पहली खेलो इंडिया रैंकिंग प्रतियोगिता (अंडर-17) के समापन समारोह में शिरकत कर लौट रहे थे। शाम के समय वे बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में पहुंचे, जहां देशभर के ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल के पहलवानों का राष्ट्रीय शिविर चल रहा है। यहां पहुंचने पर साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कुश्ती हॉल में पहुंचे जहां अभ्यास कर रहे पहलवानों से परिचय लिया। बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में अभ्यास करा रहे ग्रीको रोमन के मुख्य प्रशिक्षक हरगोबिंद सिंह व फ्री स्टाइल के मुख्य प्रशिक्षक जगमिंद्र सिंह ने पहलवानों से रूबरू कराया। बृजभूषण शरण सिंह ने यहां पहलवानों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने शिविर में अभ्यास कर रहे बजरंग पूनिया व अन्य पहलवानों को देश के लिए पदक जीतने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

साई केंद्र पहुंचे सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अभ्यास के दौरान पहलवानों को चोट लगने व मांसपेशियों में खिंचाव आने के बाद दिए जाने वाले इलाज की जानकारी ली। फिजियोथैरेपिस्ट ने उन्हें पहलवानों दी जाने वाली फिजियोथैरेपी का डेमो देकर दिखाया। इस दौरान उनके साथ साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा, ओलंपियन बजरंग पूनिया सहित समेत अन्य पहलवान व प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed