फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Taking affidavits from land owners for not giving land on rent

Sonipat News: किराये पर जमीन न देने के लिए भू मालिकों से ले रहे शपथ पत्र

Sun, 17 Nov 2024 06:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Nov 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Taking affidavits from land owners for not giving land on rent
खरखौदा। गांव फिरोजपुर बांगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसी इकाइयां तोड़ने और संचालकों को नोटिस जारी करने शुरू किए हैं जो प्रदूषण के स्तर को बढ़ावा दे रही है। प्रदूषण रोकने के साथ जागरूकता अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत गांव फिरोजपुर बांगर, सैदपुर, जटोला, हलालपुर, रामपुर कुंडल और निजामपुर खुर्द के भू मालिकों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें अपनी संपत्ति अवैध और प्रदूषण फैलाने वाले कामों के लिए किराये पर न देने की हिदायत दी गई है। भू मालिकों से शपथ पत्र लिया जा रहा है कि वह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों का समर्थन नहीं करेंगे। स्थानीय निवासियों को जागरूक कर उन्हें अवैध गतिविधियों की जानकारी बोर्ड को देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि यह कदम न केवल प्रदूषण के स्तर को कम करेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन

----
-प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्रवाई के साथ ही जागरूकता अभियान को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि प्रदूषण पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, सहायक पर्यावरण अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed