{"_id":"637149570a5a671e40572da4","slug":"take-forward-the-daughters-only-then-the-country-will-progress-bandaru-dattatreya-sonipat-news-rtk663359710","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को आगे बढ़ाएं, तभी देश आगे बढ़ेगा : बंडारू दत्तात्रेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को आगे बढ़ाएं, तभी देश आगे बढ़ेगा : बंडारू दत्तात्रेय
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल, राई के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 47वें वार्षिकोत्सव पर जिमनास्टिक में अपनी
- फोटो : Sonipat
संवाद न्यूज एजेंसी
राई। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देश तभी आगे बढ़ेगा, जब हम बेटियों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का नंबर एक राज्य है, इसी प्रकार मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल (एमएनएसएस) राई को भी देश का नंबर-1 विद्यालय बनाना है। राज्यपाल ने एमएनएसएस राई के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 47वें वार्षिकोत्सव का बतौर मुख्यातिथि शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सर्वे के आधार पर एमएनएनएस को देशभर में सर्वाधिक पसंद किया जाने वाला विद्यालय घोषित किया है। इसके लिए विद्यालय को ज्यूरीज च्वाइस अवॉर्ड से सम्मानित किया।
राज्यपाल दत्तात्रेय ने कहा कि अपने 50 साल के कार्यकाल में विद्यालय ने बुलंदियों को छुआ है। यहां के विद्यार्थियों ने सेना, खेलों व अन्य क्षेत्रों में अनेक उपलब्धियां हासिल कर न केवल स्कूल व प्रदेश अपितु देश का नाम रोशन किया है। विद्यालय ने बड़ी संख्या में सेना अधिकारी और खेलों में भी अनेक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। यहां के विद्यार्थियों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 130 पदक, नकद पुरस्कार व कई प्रतियोगिताओं में रनर ट्रॉफी जीती है। छात्र-छात्राओं को स्कूल में मिल रहीं खेल सुविधाओं का लाभ उठाते हुए विश्व में विद्यालय की पताका फहरानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर हरित विद्यालय पुरस्कार व चेंज मेकर श्रेणी में नंबर-1 विद्यालय का पुरस्कार जीता है।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य के बजट में खेलों के लिए 600 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो किसी भी बड़े राज्य से अधिक है। वर्तमान सरकार ने खेलों में ढांचागत सुविधाओं पर 526 करोड़ की राशि खर्च की है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। इसके लिए शिक्षा नीति लाभकारी सिद्ध होगी।
विज्ञापन
8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शुरू की जाएंगी खेल प्रतियोगिताएं
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि हर माता-पिता की चाहत है कि उनके बच्चे मोबाइल और जंक फूड से दूर रहें। इसके लिए हरियाणा सरकार नई शुरुआत करने जा रही है। 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक दर्जन से अधिक खेल स्पर्धाएं शामिल रहेंगी। यह देश में पहली बार होगा, जिससे बच्चे खेलों की ओर अग्रसर होंगे।
गवर्नर मेडल से संजीव को किया सुशोभित
वार्षिकोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पुरस्कार प्रदान किए। वर्ष 2021-22 के गवर्नर मेडल से छात्र संजीव को सुशोभित किया गया। टेनिस खिलाड़ी रितिक शर्मा, विपाशा शर्मा, विनीत राठी व नूतन को एथलेटिक्स अमित व मुस्कान को राष्ट्रीय स्तर पर सफल प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। घुड़सवारी के लिए नितिन अहलावत, वैभव, वंश, विशू, ईशू, अमृत, नीति, सोनाली व अंकुश को पुरस्कृत किया गया। बेहतरीन शिक्षण परिणामों के लिए सागर, केशव, मीनू, अंकिता मलिक, रितिक शर्मा व भव्य प्रताप वर्मा को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दीं प्रस्तुतियां
वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने योग, जिमनास्टिक व घुड़सवारी का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, उपायुक्त ललित सिवाच, खेल निदेशक एवं एमएनएसएस राई के प्राचार्य निदेशक पंकज नैन, एसडीएम अमित कुमार, माईराम कौशिक, जसबीर दोदवा, उप प्राचार्य मौसमी घोषाल, कर्नल मोहित कपूर, तहसीलदार जिवेंद्र मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व खेल मंत्री संदीप सिंह विद्यार्थियों को ट्रॉफी देते हुए। संवाद- फोटो : Sonipat