फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sweet shop shutter ripped off; goods worth thousands stolen in 15 minutes.

Sonipat News: स्वीट्स शॉप का शटर उखाड़ा, 15 मिनट में हजारों की चोरी

Sat, 26 Sep 2026 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sweet shop shutter ripped off; goods worth thousands stolen in 15 minutes.
फोटो :: सोनीपत में सीसीटीवी में दुकान का शटर तोड़ता दिख रहा संदिग्ध। वी​डियो ग्रैब - फोटो : Samvad
सोनीपत। शहर के व्यस्त गीता भवन चौक पर शुक्रवार तड़के चोर ने सुनील स्वीट्स एंड नमकीन शॉप का शटर उखाड़कर करीब 10 हजार रुपये की नकदी और आईफोन चोरी कर लिया। वारदात सुबह करीब 4:40 बजे हुई। चोर करीब 15 मिनट तक दुकान में रहा और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गीता भवन चौक मार्केट प्रधान जतिन डेंबला ने बताया कि दुकान संचालक सुबह करीब सात बजे पहुंचे तो ताला गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज देखने पर शटर उखाड़कर चोरी किए जाने का पता चला। चोर ने अलमारी और गल्ला खंगाला। दुकान में रखे सामान से खाने-पीने के बाद वह नकदी और आईफोन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

मुख्य चौराहे पर चोरी से दुकानदारों में रोष
वारदात के बाद दुकानदारों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

फोटो :: सोनीपत में सीसीटीवी में दुकान का शटर तोड़ता दिख रहा संदिग्ध। वीडियो ग्रैब

फोटो :: सोनीपत में सीसीटीवी में दुकान का शटर तोड़ता दिख रहा संदिग्ध। वीडियो ग्रैब- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed