फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Swachh Bharat Abhiyan will be the biggest campaign in the world: Anurag Thakur

दुनिया का सबसे बड़ा अभियान बनेगा स्वच्छ भारत अभियान : अनुराग सिंह ठाकुर

Thu, 23 Sep 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Swachh Bharat Abhiyan will be the biggest campaign in the world: Anurag Thakur
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की वीडियो कांफ्रेंस में उपस्थित उपायुक्त ललित सिवाच व अन् - फोटो : Sonipat
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान दुनिया का सबसे बड़ा अभियान होगा। अभियान के तहत कचरा एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत हर गांव से 30 किलोग्राम और जिले से 10080 किलोग्राम कूड़ा निकाला जाएगा। इतने बड़े स्तर पर कूड़ा निकाले जाने पर स्वच्छता की अलग तस्वीर नजर आएगी, जिसमें जिला उपायुक्तों की विशेष भूमिका रहेगी।
विज्ञापन

वह बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान की तैयारियों के तहत जिला उपायुक्तों व अन्य अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। उपायुक्त ललित सिवाच ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद अधिकारियों को अभियान की सफलता के लिए निर्देश दिए कि 1 से 31 अक्तूबर तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। इसकी सफलता के लिए जन सहयोग अपेक्षित है, इसलिए लोगों को जागरूक किया जाए। डीसी ने कहा कि दिए गए लक्ष्य से बढ़कर काम किया जाएगा। अभियान के तहत गांवों का सुंदरीकरण किया जाए। परंपरागत जलस्रोतों की विशेष सफाई की जाए। विभिन्न गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संगठनों तथा विभागों को एकजुट कर अभियान को सफल बनाएं। इसमें विशेष रूप से शिक्षा और खेल विभाग का योगदान रहेगा।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के योजनाबद्ध आयोजन के लिए अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दी जाएं। स्वच्छता को हमें जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता कायम रखनी चाहिए। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ अमरदीप सिंह, कोच प्रदीप पालीवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed