फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Suspicious video from outside Khedi Gurjar exam centre goes viral, department denies allegations

Sonipat News: खेड़ी गुर्जर में परीक्षा केंद्र के बाहर का संदिग्ध वीडियो वायरल, विभाग ने नकारे आरोप

Sat, 28 Feb 2026 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Feb 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Suspicious video from outside Khedi Gurjar exam centre goes viral, department denies allegations
एक परीक्षा केंद्र के बाहर कागज पर कुछ लिखते युवक, जिसके खेड़ी गुर्जर ​​स्थित परीक्षा के बाहर नक
गन्नौर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह गांव खेड़ी गुर्जर स्थित राजकीय विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र के बाहर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक कागज हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि परीक्षा के प्रश्न बाहर भेजे गए और उनके उत्तर तैयार कर पुनः परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। हालांकि शिक्षा विभाग ने इन दावों को नकार दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी सुरजीत घणघस ने स्पष्ट किया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक या व्हाट्सएप के माध्यम से सवाल बाहर भेजे जाने संबंधी आरोपों की जांच की गई लेकिन ऐसी कोई पुष्टि नहीं मिली। प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी के पास ठोस साक्ष्य हैं तो वह विभाग को उपलब्ध कराए ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी ने जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया से भी बात की। उन्होंने भी ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि खुद एसडीएम परीक्षा केंद्र पर निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed