{"_id":"5d697f918ebc3e01416b1724","slug":"suspended-sonipat-news-rtk514986463","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज की उप अधीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज की उप अधीक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज की उप अधीक्षक सुरेश कुमारी को प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई वर्ष 2013 में रिकॉर्ड क्लर्क की भर्तियों में हुई धांधली को लेकर की गई है।
बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2013 में ब्लड बैंक में दो रिकॉर्ड क्लर्कों की भर्ती की जानी थी। सरकार ने दो पदों पर ही भर्ती की अनुमति दी थी। इन पदों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई थी। कॉलेज प्रशासन ने सरकार के आदेशों को दरकिनार करके ब्लड बैंक के लिए दस क्लर्कों भर्ती का विज्ञापन जारी किया था और उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई। कॉलेज प्रशासन ने इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करके नियुक्तियां भी कर दीं। इस मामले को लेकर गांव कटवाल के एक युवक ने आरटीआई से जानकारी जुटाई और उसके बाद सीएम विंडो पर शिकायत कर दी। सीएम ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कॉलेज के अधिकारियों को उप अधीक्षक सुरेश कुमारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। कॉलेज की निदेशक ने उप अधीक्षक को निलंबित कर दिया है।