{"_id":"666345426562f34a76034fd3","slug":"suspended-junior-engineer-of-electricity-corporation-reinstated-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119304-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली निगम के निलंबित कनिष्ठ अभियंता को किया बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली निगम के निलंबित कनिष्ठ अभियंता को किया बहाल
Fri, 07 Jun 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली शिकायतों का निपटारा न करने के मामले में निलंबित किए गए कनिष्ठ अभियंता को बहाल कर दिया गया। बिजली किल्लत से परेशान मंडी क्षेत्र के लोगों ने 28 मई को बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में अधीक्षण अभियंता के समक्ष हंगामा कर दिया था। इस मामले में संज्ञान लेते हुए अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर ने कनिष्ठ अभियंता सुखबीर को निलंबन के आदेश जारी किए थे। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता सुखबीर सिंह को मुख्य अभियंता कार्यालय से बहाल किया गया है। अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर ने बताया कि 28 मई को बिजली समस्या को लेकर मंडी क्षेत्र के लोग उनके पास आए थे। इस दौरान उन्होंने एसडीओ व जेई को मौके पर बुलाया था। इस दौरान लोगों ने शिकायत का समाधान न कराने के मामले में शिकायत दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए जेई को निलंबित कर दिया था। अब मुख्य अभियंता की तरफ से उन्हें बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन